Pulse Oximeter क्या है और कैसे काम करता है?

नमस्कार,दोस्तों आज हम आपको Pulse Oximeter क्या है के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट में देंगे। कोरोना महामारी के इस समय में ऑक्सीमीटर की मांग बाजारों में तेजी से बढ़ी है।लोग अपने घरों में Oxygen Level को चेक करते हैं।

पल्स ऑक्सीमीटर के द्वारा सही ऑक्सीजन लेवल का पता कर हम अपने आप को यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हम किसी संक्रमण से प्रभावित तो नहीं। Pulse Oximeter का उपयोग करने से पहले हमें इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए पोस्ट पूरा पढ़ें और ध्यान पूर्वक समझें।

Pulse Oximeter क्या है –

Pulse Oximeter क्या है

Pulse Oximeter एक छोटी सी मशीन है। जो कि हमारे शरीर के ऑक्सीजन लेवल(SPO2) के साथसाथ दिल की धड़कन यानी कि Pulse Rate(PR) की जानकारी भी देती है। पल्स ऑक्सीमीटर में एक स्क्रीन लगी होती है। जिसमें हम अपने शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा और हमारे Pulse Rate को उस स्क्रीन पर देख सकते हैं। साथ ही Pulse Oximeter में Perfusion Index यानी कि PI% को भी दर्शाया जाता है।

Pulse Oximeter यूज कैसे करें –

पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग करना बेहद आसान है

  • एक ऑक्सीमीटर लें।
  • Oximeter को पीछे से दबाए आगे से वह खुल जाएगा।
  • फिर इसमें अपनी हाथ की सबसे पहली वाली उंगली को ऑक्सीमीटर में डालें।
  • इसके बाद Oximeter के बटन को दबाकर चालू कर ले।
  • 10 से 20 सेकंड में पल्स ऑक्सीमीटर आपको अपने शरीर के ऑक्सीजन लेवल को Screen पर दिखा देगा।

पल्स ऑक्सीमीटर में आप जिस हाथ से ज्यादा काम करते हैं। उस हाथ की सबसे पहले वाली अंगुली को ऑक्सीमीटर में डाला जाता है। अगर आप बाएं हाथ से कार्य करते हैं तो बाएं हाथ की सबसे पहली उंगली अगर दाएं हाथ से तो दाएं हाथ की सबसे पहली उंगली।

यह भी पढे

Startup क्या है | Startup कैसे शुरू करें?

गूगल मैप पर Indian Maps Blur क्यों दिखाई देते हैं?

Pulse Oximeter कैसे काम करता है

Pulse Oximeter में उंगली डालने पर इसमें दो प्रकार की लाइट चमकती है। जोकि Red Light और Infrared Lights होती है। खून में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होने पर Red Light उंगली में से आसानी से गुजर जाती है। परंतु अगर खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है। तो Infrared Lights उंगली में से पूरी तरह गुजर जाती है। परंतु Red Lights उंगली में अवशोषित हो जाती है।जिससे Oximeter में लगे Sensors इन लाइटस को Analyze करके ऑक्सीजन लेवल एवं पल्स रेट की जानकारी स्क्रीन पर दिखा देता है।

ऑक्सीमीटर में Pi% (Perfusion Index) क्या है

Pi का मतलब Perfusion Index होता है। परफ्यूजन इंडेक्स 0.02% से 20% के बीच में सबसे बढ़िया माना जाता है। अगर आपका परफ्यूजन इंडेक्स 0.02% या इससे भी कम आता है। तो इसका मतलब आपके शरीर के हर छोटे अंग तक रक्त सही से प्रवाह नहीं हो रहा है। यह सब आप Perfusion Index में चेक कर सकते हैं। ज्यादातर मामलों में Pi Index 0.02% से ऊपर ही रहता है।

अगर यह इंडेक्स ऑक्सीमीटर में कम दिखता है। तो सबसे पहले अपने ऑक्सीमीटर को चेक करें कि यह असली है या नहीं इसके लिए आप डॉक्टर के पास जाकर उनके ऑक्सीमीटर से अपना परफ्यूजन इंडेक्स चेक करवाएं। अगर दोनों ऑक्सीमीटर में परिणाम समान आते हैं। तो आपका Pulse Oximeter सही से कार्य कर रहा है।

Pulse Oximeter घर में होना क्यों जरूरी है?

आज पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। जिससे अगर कोई व्यक्ति इस संक्रमण से ग्रसित है तो उसके शरीर के Oxygen Level में गिरावट आती है। जिसे हम ऑक्सीमीटर से यह अनुमान लगा सकते हैं। कि हम संक्रमण से ग्रसित हैं या नहीं डॉक्टर और हॉस्पिटल में ज्यादा भीड़ होने के कारण हम अपने घर में ही रहकर ऑक्सीजन लेवल को चेक कर सकते हैं। इससे हमें संक्रमण से ग्रसित होने का खतरा नहीं रहेगा। इसलिए अच्छी कंपनी के Oximeter को अपने घर में अवश्य रखें

ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए?

ऑक्सीमीटर में ऑक्सीजन लेवल 94% से ऊपर होना चाहिए। अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 99% है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। आप एकदम सुरक्षित हैं। ऑक्सीजन लेवल चेक करते समय अपने शरीर को स्थिर रखें। जब आपका शरीर बिल्कुल Relax हो। तब आप ऑक्सीजन लेवल चेक करें। साथ ही पल्स रेट 60 से 90 के बीच होनी चाहिए और परफ्यूजन इंडेक्स(Pi%) 0.02% से ऊपर होनी चाहिए। यह 20% तक भी जा सकती है।

Pulse Oximeter की कीमत कितनी है?

जैसेजैसे मार्केट में पल्स ऑक्सीमीटर की मांग तेजी से बड़ी है। वैसे ही ऐसी बहुत सी नकली प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी जितने भी ऑक्सीमीटर बनाने शुरू कर दिए हैं। 400 से ₹500 के ऑक्सीमीटर बाजार में मौजूद है। जो सही से Reading नहीं देते। आमतौर पर ऑक्सीमीटर 1500 से 4000 रुपए के बीच में आते हैं। जिन्हें ट्रस्टेड कंपनी तैयार करती हैं।

इसलिए असली Oximeter को खरीदें। नीचे हम आपको कुछ ऑक्सीमीटर के नाम और उनकी कीमत बता रहे हैं। आप इनमें से भी अपने लिए Best Oximeter को चुन सकते हैं।

Pulse Oximeter क्या है

टॉप 5 बेस्ट ऑक्सीमीटर

  1. Dr Trust Professional Series कीमत 3,499 रूपए
  2. Dr Trust Signature Series कीमत 2,999 रूपए
  3. Health Sense कीमत 2,999 रूपए
  4. BPL Oximeter कीमत 2,929 रूपए
  5. Hesley Pulse Oximeter कीमत 2,299 रूपए

निष्कर्ष

आखिर में दोस्तों जैसे आप थर्मामीटर को अपने घरों में रखते हो। उसी प्रकार Oximeter को भी अपने घर में रखे आपको अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए Hospitals में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही अगर आप बारबार वहां जाते रहोगे। तो आपको यह संक्रमण होने का खतरा बना रहेगा। इसलिए ऑक्सीमीटर से घर पर ही ऑक्सीजन लेवल चेक करें।

मुझे आशा है कि आपको हमारी पोस्ट Pulse Oximeter क्या है जरूर पसंद आई होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में अवश्य शेयर करें।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

Leave a Comment