Webinar क्या होता है | Webinar का मतलब- Webinar Meaning In Hindi

नमस्कार दोस्तों,आज हम इस पोस्ट में Webinar Meaning In Hindi के बारे में जानेंगे। साथ ही जानेंगे कि Webinar क्या होता है? आज के समय में पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैली हुई है। सभी काम इंटरनेट के माध्यम से हो रहे हैं। शिक्षा से लेकर बिजनेस तक सब Online काम हो रहा है।

ऐसे में विदेशों में अगर कोई मोटिवेशनल स्पीकर्स,बिजनेसमैन अपनी ऑडियंस से कम्युनिकेट करता है तो वह ऐसे समय में Webinar आयोजित करवाते हैं। Webinar ऑनलाइन होते हैं।इसलिए कई लोग इसे Free में भी आयोजित करते हैं तो वहीं कइयों के लिए यह एक बिजनेस है।

आगे इस पोस्ट में हम Webinar से जुड़ी हर जानकारी को जानेंगे वेबिनार क्या होता है? पोस्ट को पूरा अंत तक पड़े वह अपनी नॉलेज को बढ़ाएं।

सामग्री की तालिका::

Webinar का मतलब | Webinar Meaning in Hindi

Webinar दो शब्दों से मिलकर बना है- Web और Seminar जिसमें Web का अर्थ इंटरनेट व Seminar का अर्थ परिसंवाद यानी लोगों से सीधा संवाद करना वेबिनार internet के माध्यम से online होते हैं।

Webinar क्या होता है – What is Webinar in Hindi

Webinar Meaning in hindi

आप अपने कॉलेज/स्कूल में Seminar में उपस्थित अवश्य हुए होंगे। जहां से अध्यापक आपको शिक्षा संबंधी लेक्चर से मोटिवेट करते हैं। सेमिनार में एक निश्चित संख्या में लोग हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही सेमिनार Offline यानी आपको सेमिनार वाली जगह जाकर उसने Physically उपस्थित होना होगा।

Webinar में शिक्षा संबंधी,बिजनेस संबंधी मीटिंग,ऑनलाइन क्लास,लेक्चर, मोटिवेशनल Webinar को आयोजित कर सकते हैं। वेबीनार इंटरनेट के माध्यम से यानी Online आयोजित होते हैं। वही अपने Webinar लिंक शेयर करके देश-विदेश के लोगों को भी अपने साथ जोड़ सकते हैं।

वेबीनार में आपको कोई बड़ा हॉल या कोई निश्चित स्थान बुक करने की आवश्यकता नहीं Webinar को आप एक कमरे से भी शुरू कर हजारों लाखों लोगों से एक ही समय पर जुड़ सकते हैं।

Webinar के प्रकार – Types of Webinar Hindi

अगर आप किसी वेबीनार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको Types Of Webinar के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

लाइव वेबिनार

ऐसे वेबीनार सीधा प्रसारित होते हैं। ऑडियंस को तारीख और समय बता दिया जाता है। लोग अपने आप Live Webinar को ज्वाइन करते हैं। यह Uncut होते हैं। बिजनेस मीटिंग Realtime में होती है। इसके अलावा Online Class भी निश्चित समय पर Live होती है। जो कि इसके उदाहरण हैं।

दर्शकों की डिमांड पर आयोजित Webinar

ऐसे वेबीनार ट्रेंड के हिसाब से करवाए जाते हैं। लोग जिस सफल व्यक्ति को सुनना देखना उनकी सफलता का राज जानना चाहते हैं। तब ऐसे वेबीनार करवाए जाते हैं जिसमें लोग शेयर लिंक के जरिए जुड़ते हैं। इसके उदाहरण में Motivational Webinar शामिल होते हैं।

पहले से Record वेबीनार

समय की कमी के कारण Webinar को पहले रिकॉर्ड कर लिया जाता है। वही अगर कुछ लाइन को कट करना हो तो इसमें एडिट कर फिर ऑडियंस के लिए लाइव कर दिया जाता है। फिर सोशल मीडिया पर लोगों में Hype बनाकर ज्यादा लोगों के बीच ऐसे वेबिनार को लाया जाता है। इनमें न्यूज़ चैनल इसके सबसे बेहतरीन उदाहरण है।

Webinar कैसे काम करता है?

जैसे कि आप जान चुके हैं Webinar इंटरनेट के जरिए होता है। वेबीनार को आयोजित करने वाला Host कहलाता है। वह अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर वेबीनार जॉइन करने वाले लोगों को देख सकता है। इसके अलावा लोग Host से सवाल-जवाब भी कर सकते हैं।

बता दें कि वेबीनार में होस्ट अपनी बात को पावर पॉइंट या वीडियो फ्रॉम,इंटरनेट ,वेब पेजेस की सहायता से पेश कर सकता है। जिससे लोगों को वेबीनार टॉपिक को समझने में आसानी होती है

Webinar कैसे आयोजित करें?

Webinar ज्यादातर बिजनेस मीटिंग के लिए किए जाते हैं। इसके अलावा लोगों को अपनी Company के प्रोडक्ट के बारे में बताने के लिए Meeting के तौर पर भी वेबीनार आयोजित होते हैं। जिसमें कंपनी स्पीकर से सवाल-जवाब होते हैं।इसके अलावा Free वेबीनार भी आयोजित किए जाते हैं। जिसमें हर व्यक्ति ज्वाइन कर सकता है। एक सक्सेसफुल वेबीनार को कैसे आयोजित करते हैं। किन चीजों पर विशेष ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं।

अपना Webinar Topic चुने

वेबीनार को आयोजित करने पर सबसे पहला काम वेबीनार टॉपिक का होता है।आप बिजनेस से संबंधित वेबीनार कर रहे हैं। आपका कौन सा प्रोडक्ट है। लोग उसके बारे में क्या कुछ सवाल आपसे कर सकते हैं। सभी बातों को वह Webinar Topic के साथ जोड़े। जैसे कि अगर आप कोई बिजनेस कर रहे हैं तो आपका टॉपिक आप किस चीज का बिजनेस कर रहे हैं उससे संबंधित होगा।

वेबीनार फॉर्मेट को चुने

वेबीनार कई तरह के होते हैं जिसमें आप अपनी ऑडियंस से सवाल जवाब कर सकते हैं। अर्थात आप Solo Webinar Presenter की भूमिका यहां निभाएंगे। व आप किसी महान शख्सियत का इंटरव्यू ले सकते हैं। इसमें आप इंटरव्यू स्टाइल फॉर्मेट को चुन सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि आप यह देखें कि आप Webinar को अकेले प्रेज़ेंट कर सकते हैं या उसमें किसी गेस्ट को आप जोड़ सकते हो।

अपने Webinar Content को तैयार करें

webinar में सबसे जरूरी चीज आप अपनी ऑडियंस को क्या बता रहे हैं। इसके लिए आपको कंटेंट को तैयार करना होगा। जिसके बारे में ऑडियंस के साथ चर्चा करेंगे। टॉपिक को अच्छे से समझाने के लिए आप वीडियोस,पावर पॉइंट,चार्टस, इमेज का यूज कर सकते हैं। साथ ही Webinar के लिए कंटेंट लिखते वक्त ध्यान रहे। आप लोगों का ज्यादा समय न लें। अंत में आप सवाल-जवाब भी ऑडियंस से कर सकते हैं।

सही Webinar Plateform को चुने

सही प्लेटफार्म को वेबीनार के लिए चुने Free Webinar भी आप कर सकते हैं।कई ऐसे प्लेटफार्म है जो अच्छी वैल्यू आपको देंगे फ्री वेबिनार के लिए पॉपुलर प्लेटफॉर्म Skype,Hangout को चुन सकते हैं। ध्यान रहे प्लेटफार्म को चुनते वक्त आपको किसी चीज की जरूरत पड़ेगी वेबीनार Software में यह अवश्य देखें।

सही तारीख व समय को चुने

वेबीनार की तारीख और समय को सप्ताह के आखिरी दिन या फिर किसी हॉलिडे वाले दिन तय करें। इससे ज्यादा संख्या में आप ऑडियंस को अपने साथ जोड़ सकेंगे। सप्ताह के शुरू के दिनों में ज्यादातर लोग अपने काम में व्यस्त होते हैं।जिससे उनके Webinar के साथ जुड़ने की संभावना घट जाती।

सोशल मीडिया का सहारा ले

सही तारीख व समय चुन लेने के बाद अपने वेबीनार को प्रमोट करें। इसमें आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं। जिससे आप विज्ञापन के जरिए किसी विशेष देश की ऑडियंस को Live Webinar के बारे में बता सकते हैं। व सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन(SEO) के द्वारा भी आप वेबीनार प्रमोट कर सकते हैं।Webinar को प्रमोट करना सबसे जरूरी है। ऑफलाइन या ऑनलाइन आप दोनों तरीकों से यह कार्य करें।

Webinar शुरू करें

ऊपर बताई गई सभी जानकारी को अपने वेबीनार आयोजित करने में जरूर शामिल करें Webinar शुरू करने से पहले सभी टेक्निकल इंस्ट्रूमेंट जैसे माइक,साउंड टेस्ट ,माइक्रोफोन इन सभी चीजों को अच्छे से जांच लें। जिससे वेबीनार शुरू होने पर आपकी ऑडियंस पर इसका गलत प्रभाव ना पड़े।

Webinar के लिए Best Computer Software

आपको बड़ा वेबीनार करने के लिए Webinar Software की जरूरत अवश्य पड़ेगी। जिसमें आप ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ सकेंगे। कई Paid Webinar Software है। जो आपको किसी Free Webinar Software के मुकाबले ज्यादा फीचर्स और वैल्यू प्रदान करेंगे। चलिए अब Best Webinar Software in Hindi के बारे में जानते हैं।

Riverside

Riverside Webinar Software शुरू से ही हर प्रकार के Webinar के लिए लोगों की पसंद रहा है। इसके खास फीचर इसको सबसे पहले स्थान पर रखते हैं iOS App और Google Chrome में आप Riverside के शेयर लिंक को ओपन कर आसानी से वेबीनार में जुड़ सकते हैं। साथ ही इसमें Live Webinar होने के बाद वीडियो ऑटोमेटिक सेव होने का फीचर शानदार है। जिससे लोग बाद में भी वेबीनार को देख सकते हैं। रिवरसाइड वेबीनार सॉफ्टवेयर की कीमत 7.5 डॉलर प्रतिमाह है।

Live Storm

इस सॉफ्टवेयर को आप अपनी किसी भी डिवाइस में चला सकते हैं। मोबाइल से लेकर कंप्यूटर तक आसानी से आप इसे रन कर सकते हैं। साथ ही इसमें आप सवाल-जवाब,चैट,Polls का उपयोग कर अपने गेस्ट के वेबीनार अनुभव को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। Livestorm की कीमत 99 डॉलर प्रति महा है।

Zoho Meeting

zoho Meeting चाहे आप एक बड़ा वेबीनार आयोजित करते हो या फिर एक बिजनेस मीटिंग zoho Meeting Software के साथ हर webinar को आप आसानी से कर सकते हो। High Quality Sound,HD Video Recording जैसे तमाम फीचर्स आपको zoho Meeting में मिल जाते हैं। इसकी क़ीमत कीमत $16 प्रति माह है।

Webinar Jam

Best Webinar Software For Beginners जी हाँ अगर आप Webinar कैसे करते हैं। वेबिनार से संबंधित कुछ भी नहीं जानते आप इस सॉफ्टवेयर का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। इसमें आप किसी Guest से लाइव वेबिनार कर रहे हो वह आप उस Webinar को सीधा यूट्यूब पर स्ट्रीम कर सकते हो Webinar Jam की कीमत $39 प्रतिमाह है।

GoTo Webinar

इस सॉफ्टवेयर में आप HD Video Quality के साथ आपको 24/7 Customer Support मिलता है। साथ ही बड़े लेवल पर Webinar करने के लिए आप GoTo Webinar को यूज कर सकते हैं। इसकी कीमत $89 प्रति माह है। इस सॉफ्टवेयर पर आप हजारों-लाखों लोगों को भी जोड़ सकते हैं।

Webinar से पैसे कैसे कमायें?

Internet पर हो या Offline हर व्यक्ति किसी काम को शुरू सिर्फ पैसों के लिए ही करता है। Earn Money From Webinar जी हां वेबीनार के जरिए आप पैसे कमा सकते हैं। वेबीनार होस्ट का सबसे जरूरी और मेहनती काम होता है। अपनी ऑडियंस को वैल्यू देना। आपकी Audience को वेबीनार में वैल्यू दोगे ऑडियंस का आप पर विश्वास होगा। तो आप कई तरीकों से Webinar से कमाई कर सकते हैं।

जी हां आप अगर आप बिजनेस में है तो आप किसी सफल बिजनेस पर्सन को अपने Webinar में ले सकते हैं। Webinar की जॉइनिंग फीस निर्धारित कर सकते हैं। जिससे लोग आपके वेबीनार को जॉइन अवश्य करेंगे या फिर बेहतरीन वैल्यू वाला कंटेंट तैयार कर आप खुद अकेले भी Webinar कर सकते हैं।

वेबिनार में Product Selling के ज़रिए कमाई

अगर आप एक Free वेबीनार लोगों के लिए करते हैं। जिसमें ज्यादा ऑडियंस को आप वेबिनार में ला सकते हैं तो आप अपनी ऑडियंस को वेबीनार के अंत में अपने Company के प्रोडक्ट के बारे में जरूर बताएं। यह एक Marketing जैसा होगा। परंतु इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा ध्यान रहे जिन बातों को जानने के लिए लोगों ने Webinar ज्वाइन किया है।वह वैल्यू ने अवश्य दें।

Online Courses के ज़रिए कमाई

Free Webinar को ऑर्गेनाइज करें और उसमें अपने बनाए गए Course को आप अच्छी कीमत में भेज सकते हो। Free Webinar होने की वजह से 100 व्यक्ति भी जुड़ते हैं। उनमें से 20 लोगों ने भी कोर्स को खरीदा तो आप उससे अच्छी कमाई कर सकते हैं। आपको जिस कार्य की जानकारी हो उस कार्य से संबंधित बेस्ट ऑनलाइन कोर्स बनाएं।

Webinar आयोजित करने के फ़ायदे

Seminar के मुकाबले Webinar ऑर्गेनाइज करने के बहुत फायदे हैं। जैसे कि आज कोरोना महामारी के चलते सभी अपने घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में बिना वाइरस के संपर्क में आए आप अपनी कंपनी की Marketing,Business Meeting कर सकते हैं। साथ ही लोग भी ऐसे समय में किसी व्यक्ति के संपर्क में आए बिना Webinar को ज्वाइन करते हैं। वेबीनार ऑर्गेनाइज करने के और क्या-क्या फायदे हैं आइए विस्तार से जानते हैं।

कम लागत

अगर आप किसी सेमिनार को ऑर्गेनाइज करते हो उसमें आपको किसी बड़े हॉल को बुक करने के लिए मोटी रकम देनी होगी। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए आपको कुछ अन्य कार्यों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है। वही Live Webinar करने में आपको सिर्फ Software पर पैसे खर्च करने होंगे। इसलिए Webinar कम लागत में आयोजित हो जाते हैं।

ब्रांड इमेज बढ़ाना

किसी Webinar को आयोजित कर आप अपनी Company की ब्रांड इमेज बढ़ा सकते हैं। जैसे कि वेबीनार को आप अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रमोट कर सकते हैं। जो कि लोगों को आपकी कंपनी के नाम को याद रखने के लिए जरूरी होगा। इसके अलावा आप अपने Webinar में किसी खास मेहमान को भी ला सकते हैं। जिससे लोग वेबीनार में ज्यादा रुचि दिखाएंगे। जिसे आपकी कंपनी का नाम होगा।

बड़ी ऑडियंस तक पहुंच

इसके द्वारा हर फील्ड का व्यक्ति देश-विदेश के लोगों को अपने साथ वेबीनार में जोड़ सकता है वेबीनार का लिंक शेयर कर आप वेबीनार के तारीख-समय बता कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ सकते हैं। चाहे लोगों की संख्या हजारों में क्यों ना हो।

सुविधाजनक

आमतौर पर सेमिनार करने पर आप अपनी बात को लोगों को समझा नहीं पाते सामने बैठी Audience के सवालों का जवाब नहीं दे पाते। इससे ज्यादा लोगों का एक साथ बोलना या फिर शोर करना सेमिनार की असफलता का कारण है।वहीं दूसरी ओर वेबीनार में आपको बहुत ऐसे Feature मिल जाते हैं। जिसमें आप किसी भी व्यक्ति के सवालों का जवाब दे सकते हो। इसमें और भी कई सुविधाजनक Features होते हैं जो Webinar को सफल बनाते हैं।

Webinar और Seminar में अंतर

  • वेबिनार एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है। जबकि सेमिनार ऑफ़्लाइन प्लेटफार्म है।
  • वेबिनार में इंटर्नेट की ज़रूरत पड़ेगी। सेमिनार में इंटर्नेट की ज़रूरत नहीं।
  • वेबिनार के लिए शांत कमरे की ज़रूरत होगी। सेमिनार में बड़े हॉल बुक किए जाते है।
  • साउंड्प्रूफ़ कमरे वेबिनार में ज़्यादा अच्छी साउंड क्वालिटी लाते है। सेमिनार में बड़े हॉल होते है। हाई साउंड करने पर लोगों को सुनने में दिक़्क़त होती है।
  • वेबिनार सिर्फ़ एक व्यक्ति भी कर सकता है टीम की Webinar में ज़रूरत नहीं। जबकि सेमिनार के लिए आपको हर चीज़ के काम को देखने के लिए टीम की ज़रूरत होगी।
  • वेबिनार से फ़ालतू के खर्चे से बच सकते है। Seminar में आने वाले मेहमानो का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है जिस पर अतिरिक्त खर्चा हो जाता है।

(FAQs) Webinar Hindi से संबंधित कुछ सवाल-जवाब

फ़्री वेबिनार कैसे करे?

फ़्री वेबिनार करने के लिए आप GoTo Meeting,Adobe Connect,Zoho जैसे फ़्री वेबिनार सॉफ़्ट्वेर का उपयोग कर सकते है।हालाँकि इनमे फ़्री होने के कारण आपको कुछ सीमित फ़ीचर्स ही मिलेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वेबीनार में क्या अंतर है?

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एक से ज्यादा लोगों के साथ बात कर सकते हैं। व सभी लोग आपस में बात करते हैं। वेबीनार में इसको Host करने वाला व्यक्ति ही लोगों से बात करता है। यह One Way Communication सिस्टम है।

क्या वेबिनार Video Chats से अलग है?

जी हां Webinar एक लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस है। जिस पर हजारों लोगों के साथ सीधा संवाद किया जाता है। वही वीडियो चैट में यह संख्या सीमित है।

वेबीनार कितनी अवधि का होना चाहिए?

वेबीनार 1 घंटे तक का ही रखें जिससे लोग जल्दी बोर नहीं होंगे। इस 60 मिनट के लिए अपने बेस्ट वैल्यू कंटेंट को सबसे पहली प्राथमिकता दें।

वेबीनार करते वक्त किस चीज पर ज्यादा ध्यान दें?

सबसे खास ध्यान वेबीनार टॉपिक पर दें। जोकि इनफॉर्मेटिव हो लोग कुछ सीखना चाहते हो। ऐसा कंटेंट वेबीनार के लिए तैयार करें जो लोगों को दोबारा आपके Webinar में ले आए।

निष्कर्ष-

Webinar से संबंधित जुड़ी सभी चीजों को हमने आपको बताया है। देखिए अगर आप खुद भी Live Webinar शुरू करना चाहते हैं। आप में भी वह हुनर है जो लोगों को सुनने पर मजबूर कर देता है। तो आप भी अपना नाम इसमें बना सकते हैं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं। जिनको लोग सुनना पसंद करते हैं। उनसे मोटिवेट होना चाहते हैं। आजकल ऐसे Webinar सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं इसके अलावा सबसे ज्यादा वेबीनार Business संबंधित होते हैं।

आपको हमारी Webinar क्या होता है | Webinar का मतलब- Webinar Meaning In Hindi पोस्ट कैसी लगी हमें कॉमेंट करके अवश्य बताए। आपके द्वारा दी गयी राय हमारी लिए बेहद ज़रूरी है।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

6 thoughts on “Webinar क्या होता है | Webinar का मतलब- Webinar Meaning In Hindi”

  1. Thank you a bunch for sharing this with all people you actually know what you are speaking
    about! Bookmarked. Please additionally visit my website
    =). We could have a link alternate contract among us

    Reply
  2. This is a great tip especially to those new to the blogosphere.
    Brief but very precise info… Thanks for sharing this one.
    A must read post!

    Reply
  3. I’m not that much of a internet reader to be honest but your sites really nice,
    keep it up! I’ll go ahead and bookmark your website to
    come back in the future. All the best

    Reply

Leave a Comment