Top 5 paint company in india इंडिया मे तेजी से बढ़ती Top 5 Paints Companies

हेलो दोस्तों आज हम आपको अपनी पोस्ट में भारत की Top 5 Paint Company In india के बारे में बताएंगे। आज जिन कंपनी के बारे में हम बात करने वाले हैं। यह सब कंपनीज भारत की Top 5 Paint Company है। वैसे आज जैसेजैसे भारत के बाजार  बढ़तेजा रहे हैं। उसमें बहुत सी देसी और विदेशी कंपनी भारत में व्यापार करने के लिए रहे हैं।

Top 5 paint company in india इंडिया मे तेजी से बढ़ती Top 5 Paints Companies

परंतु उन सभी कंपनीज में से हमने Top 5 Paint कंपनी का चुनाव किया है। इसलिए आप हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और इन कंपनी को भारतीय बाजार में Grow होने केलिए किस Stregthy को अपनाया वह आप जान सके।

Top 5 Paint Company In india

1. Asian Paints

Asian Paints भारत की Top 5 कंपनी में से पहले नंबर पर आती है। एशियन पेंट एक इंडियन मल्टीनेशनल कंपनी है। और भारत में इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में है। एशियन पेंट्स कंपनी अपने बहुत से प्रोडक्ट बनाती है। जिसमें घर को सजाने बाथरूम फिटिंग का सामान होम पेंट बनाती है। और इस सामान को पूरे देश में भेज दी है। Asian Paints भारत की नंबर वन कंपनी और एशिया में तीसरे नंबर पर आने वाली कंपनी है। इसके अलावा भारतीय पेंट इंडस्ट्री में 2015 के अनुसार एशियन पेंट्स का 15.1% मार्केट शेयर था। जोकि सबसे बड़ा मार्केट शेयर है।

Asian Paints History

अब हम आपको इस कंपनी के Past मेले चलते हैं कि इस कंपनी की शुरुआत कहां से हुई।

दोस्तों एशियन कंपनी को आज से 78 साल पहले चार भाइयों ने मिलकर बनाया था। परंतु उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि एक दिन यह कंपनी इतनी बड़ी कंपनी बन कर उभरे की कि इसकी पहुंच भारत के हर तीसरे घर तक होगी। बड़े शहरों छोटे गांवों से लेकर विदेश में भी इस भारतीय कंपनी के सामान की मांग है। जब इस कंपनी को बनाया गया उस समय दूसरे विश्व युद्ध में विदेशों से आने वाले Paint पर बैन लगा दिया गया था। 

तभी चार भाइयों ने मिलकर इस कंपनी को शुरू किया और देखते ही देखते 1965 यह कंपनी पूरे भारत की नंबर वन कंपनी बन चुकी थी। एशियन पेंट ने जून 2018 में अपना Net Profit 571.31 Crore बताया है। इसके साथ ही 2016 के डाटा अनुसार कंपनी में 6,064 एंपलॉयर् है। जो कि काम को संभालते हैं।

2. Berger Paints

दोस्तों Berger Paints कंपनी को एशियन पेंट से पहले बनाया गया है। आज से 96 साल पहले इस कंपनी को बनाया गया था। तो चलिए अब हम इस कंपनी के बारे में और बातें जानते हैं। इस कंपनी को Lewis Berger ने बनाया था और इसका हेडक्वार्टर भारत,कोलकाता में है दोस्तों Berger Company कई लोगों के हाथ से गुजरी है। यानी कि इस कंपनी की Ownership को बहुत से लोगों ने संभाला है।

आज के समय में बरजर पेंट कंपनी के CEO Abhijit Roy हैं। जो कि पहले Asian Paints में भी काम कर चुके हैं। तभी अभिजीत रॉय ने कई अलगअलग कंपनी ने चुना और आखिर में जाकर Berger पेंट्स ने अभिजीत रॉय को अपनी कंपनी का Ceo बना दिया।

दोस्तों आपको बता दें कि अभिजीत रॉय के पास Paint Industry में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। भारत के अलावा इस कंपनी ने अपने व्यापार को विदेशों में भी बढ़ाया है बरजर कंपनी अपने सामान को चार विदेशी देशों में भेजती है। यह चार विदेशी देश रूस,पोलैंड,नेपाल,बांग्लादेश आदि है।

दोस्तों Berger कंपनी की 75 प्रतिशत कमाई Decorative Paints से आती है। और 25 प्रतिशत कमाई Industrial Paints से आती है।

Berger Company की कुल कमाई 6,365.82 करोड़ है

अब चलिए आप पर जो कंपनी के Assets के बारे में बताते हैं और Assets होते क्या है यह भी आपको बताएंगे ताकि आप को समझने में आसानी हो।

  • Berger कंपनी के पास कुल Assets- 4,363 Crore है इसमे कंपनी के पास 1,542 करोड़ के Fixed Assets में जो रुपए होते हैं। वह रुपए बिजनेस को चलाने के काम आते हैं जैसे कि कंपनी अपनी फैक्ट्री बनाना चाहती है। कोई जमीन खरीदना चाहती है। ऐसे खर्चे Fixed Assets में पड़े रुपए किए जाते हैं।
  • इसके अलावा 1,234 करोड रुपए Assets Inventory में है। Fixed Assets और Inventory ये दोनों ही कंपनी के Major Assets होते है। जिससे कंपनी अपने बिजनेस को आगे Run करती है।
  • Berger Company के पास 1,887 Crore Liability Assets है और कंपनी के पास 484 करोड़ Debt यानि कि 484 करोड़ रुपये का कर्जा है।
  • Berger कंपनी के Assets काफी अच्छे है। जिससे साबित होता है कि कंपनी को व्यापार मे बढोतरी हो रही है।

3. Kansai Nerolac Paints

दोस्तों अब आती तीसरे नंबर पर Kansai Nerolac Paints इस कंपनी को 1920 में शुरू किया गया था। परंतु उस समय इसमें तो कंपनी शामिल थी। एक Gahagan Paints और दूसरी Varnish co. Ltd Kansai Nerolac इसका हेडकवाटर मुंबई,महाराष्ट्र में है। धीरेधीरे 1957 से लेकर 1999 तक इस कंपनी ने अपना व्यापार बढाया और 2006 मे जाकर Goodlass Paints लिमिटेड ने अपना नाम बदलकर Kansai Nerolac Paint रख लिया।

दोस्तों Kansai Nerolac कंपनी के 6 मैनयूफैक्चरिंग प्लांट है। जोकि हरियाणा,उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र,तमिलनाडु,पंजाब,गुजरात में है। कपनी की 2018 की कुल कमाई 5,600 करोड़ है और 2016 के आंकड़ों के मुताबिक नैरोलैक कंपनी के पास 2,335 करोड़ के Assets है। नैरोलैक कंपनी में 2,566 Employees काम करते हैं।

4. Akzo Nobel

Akzo Nobel डच मल्टीनेशनल कंपनी है। इस कंपनी का हेड क्वार्टर Amsterdam में है। इस कंपनी की शुरुआत आज से 26 साल पहले यानी की 1994 को हुई थी। और Akzo Nobel Paint company अपने प्रोडक्ट को दुनिया के 80 से ज्यादा देशों तक पहुंच जाती है।

Akzo Nobel कंपनी के Ceo Thierry Vanlancer है और यह कंपनी डेकोरेटिव,इंडस्ट्रियल,बेसिक और इंडस्ट्रियल केमिकल भी बनाती है और यह कंपनी भारत में चौथे नंबर पर आने वाली पेंट कंपनी है। धीरेधीरे यह कंपनी भारत में व्यापार को लेकर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

5.Shalimar Paints

Shalimar Paints एक भारतीय पेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। और यह कंपनी डेकोरेट पेंट्स और इंडस्ट्रियल कोटिंग समान बनाती है। आपको बता दें कि इस कंपनी की शुरुआत 1902 में हुई थी और इसके फाउंडर AN Turner,AC Wright नामक व्यक्ति है।शालीमार पेंट्स का हेड क्वार्टर गुरुग्राम,हरियाणा में है।

बता दें कि भारत की मशहूर इमारतें और स्ट्रक्चर्स जैसे कि हावड़ा ब्रिज ,राष्ट्रपति भवन,साल्ट लेक स्टेडियम,AIMS (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस) के अलावा और भी बहुत सी इमारतों पर पेंट करने का जिम्मा शालीमार पेंट्स को ही दिया गया है।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

Leave a Comment