Vine App क्या है | Vine App क्यों बंद हुई थी? – हिंदी में

हाल ही में ट्विटर के नए मालिक और विश्व के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk ने ट्विटर पर एक पॉल किया। जिसमें वह लोगों से उनकी राय लेते हैं कि क्या Vine App को वापस लाया जाना चाहिए।

उन्होंने वाइन ऐप को वापस लाने के बारे में ऐसा लिखा- “Bring Back Vine” जिसका 80% लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया। और एक बार फिर ट्विटर की तरफ से Vine App लॉन्च होने को तैयार है।

जो कभी कुछ कारणों से बंद हो चुकी थी। इसके अलावा ट्विटर पर अलग से लोगों से उनकी राय भी ली गई की Vine को किस तरह Tik-Tok से भी ज्यादा लोकप्रिय बनाया जाए। जिसपर यूज़र्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

खैर हम आपको Vine App क्या है और इसके बंद होने के कारण से लेकर इससे जुड़ी हर जानकारी इस आर्टिकल में देंगे।

Vine App क्या है?

Vine app kya hai

Vine App एक शॉर्ट-फॉर्म वीडियो शेयरिंग एप है। जो ट्विटर की कंपनी है। जिस पर टिक-टॉक की तरह ही शॉर्ट वीडियोस अपलोड की जाती थी। हालांकि Vine पर वीडियो अपलोड करने की अवधि सिर्फ 6 सेकेंड तक होती थी। Vine विश्व का सबसे पहला ऐसा प्लेटफार्म था। जो सिर्फ शॉर्ट-फॉर्म वीडियो शेयरिंग के लिए बनाया गया था। अक्टूबर 2016 को वाइन ऐप को ट्विटर की तरफ से बंद कर दिया गया।

Vine App क्यों बंद हुई थी?

Vine App को बनाने वाली माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट कंपनी Twitter ने इसे अक्टूबर 2016 को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसकी सभी सेवाओं को रोक दिया गया।हालांकि इस ऐप का पूरा अधिकार ट्विटर के ही पास है।तभी ट्विटर के नये मालिक Elon Musk के द्वारा Vine को दोबारा लांच करने की तैयारी की जा रही है।

Vine app के बंद होने का सबसे बड़ा कारण कंपनी के द्वारा टॉप क्रिएटर्स को ज्यादा पैसे कमाने का कोई भी जरिया ना देना था। क्रिएटर्स की कमाई का मुख्य जरिया दूसरे ब्रांड कंपनी के लिए स्पॉन्सर्ड वीडियो बनाना था।वाइन कंपनी की तरफ से क्रिएटर्स को कोई भी नया तरीका या फिर Advertisment जैसे पैसा कमाने के स्त्रोत मुहैया नहीं कराए गए।

जिसके चलते इस ऐप के टॉप क्रिएटर्स उस समय के तेजी से बढ़ते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram और Youtube पर शिफ्ट हो गए और धीरे धीरे कर इस ऐप की लोकप्रियता खत्म हो गई और आखिर में इसे बंद करना पड़ा।

Vine App लांच कब हुई थी?

Vine Short-Form Video प्लेटफ़ॉर्म को साल 2012 में तीन प्रोग्रामर Dom Hofmann, Rus Yusupov और Colin Kroll के द्वारा बनाया गया था। हालाँकि बाद में इसे ट्विटर के द्वारा $30 मिलियन में ख़रीद लिया गया ओर जनवरी 2013 में इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर लॉंच कर दिया गया।

Vine App किसकी कंपनी है?

वाइन ऐप Twitter की कंपनी है। इसे ट्विटर के द्वारा साल 2012 में ख़रीदा गया था।

Vine App कब बंद हुई?

अक्तूबर 2016 को ट्विटर के द्वारा वाइन ऐप को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

Vine App में कैसी वीडियोज़ बनती थी?

वाइन ऐप में ज़्यादातर Funny वीडियोज़ लोगो के द्वारा बनाई जाती थी। जिसकी अवधि मात्र 6 सेकंड होती थी।

निष्कर्ष-

आखिर में दोस्तों आपने अब Vine Short-Form Video App के बारे में जान लिया है। आपको क्या लगता है। Elon Musk के द्वारा इस प्लेटफार्म को दोबारा से किस तरह से लोकप्रिय बनाया जाएगा। अगर यह App जल्द ही लांच होता है तो क्या यह इस समय के सबसे चर्चित वीडियो प्लेटफ़ार्म Tiktok को टक्कर दे पाएगा। अपनी राय नीचे कमेंट करके अवश्य दें। हमे आपके कमेंटस का इंतज़ार रहेगा।

आपको हमारी पोस्ट Vine App क्या है कैसी लगी? हमें नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं और इसे अपने दोस्तों में शेयर अवश्य करें।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

Leave a Comment