Wearable Technology क्या है? इसके उदाहरण, प्रकार, लाभ व नुकसान

नमस्कार दोस्तों, आज इस आर्टिकल का विषय wearable Technology से संबंधित है। जिसे हिंदी में “पहनने योग्य तकनीक” कहा गया है। जिसमें स्मार्ट वॉच, फिटनेस बैंड, ट्रैकिंग डिवाइस, जैसी wearable device शामिल है।

क्या आपको पता है? विश्व में कुल लोगों की आबादी 7.97 बिलियन है। जिसमें से 1.2 बिलियन से भी ज़्यादा लोग Smart Wearable Devices का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करते हैं। वियरेबल टेक्नोलॉजी को उपयोग करने वाले लोगों की संख्या में हर साल बढ़ोतरी हो रही है।

दुनिया में सबसे ज्यादा wearable Technology का उपयोग अमेरिका के लोग करते हैं। रिसर्च के मुताबिक हर पांच में से एक अमेरिकी Fitness Tracking Device का उपयोग करता है। जो वियरेबल टेक्नोलॉजी का हिस्सा है।

Wearable Devices का उपयोग वे लोग सबसे ज्यादा करते हैं। जो अपने स्वास्थ्य देखभाल की तरफ़ ज़्यादा ध्यान देते हैं। wearable Technologies के ज़रिए वह अपनी दिन की गतिविधियों को Monitor करते है।

जिससे वह वियरेबल डिवाइस की मदद से Heart Rate, Sleep Tracking, calories Count, footstep Count इत्यादि को मॉनिटर करते हैं।

वर्तमान में wearable Technology को तकरीबन हर उम्र का व्यक्ति अपना रहा है। तो वहीं कई बड़ी Tech Giants कंपनी जैसे कि गूगल, एप्पल, सैमसंग भी वियरेबल डिवाइस में बेहतर फीचर्स को जोड़ रही हैं। जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे।

तो चलिए wearable Technology क्या है? इसके उदाहरण, प्रकार, लाभ व नुकसान और यह हमारे लिए क्यों जरूरी है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे। आर्टिकल को अंत तक पढ़े ताकि कोई जानकारी आपसे ना छूटे।

Wearable Technology क्या है?

Wearable Technology क्या है
Wearable Technology क्या है?

Wearable Technology का हिंदी अर्थ “पहनने योग्य तकनीक” यानी कि इस तरह की टेक्नोलॉजी से बनी इलेक्ट्रॉनिक चीजों को हम अपने शरीर पर पहन सकते हैं। जिन्हें Wearable Devices कहा जाता है। इनमें अलग-अलग तरह के Sensors से लगे होते हैं। जो शरीर की गतिविधियों को रिकॉर्ड करते हैं।

जिसमें Heart Rate, Calories, Sleep Tracking, Blood Oxygen Level, GPS, Foot steps count जैसे खास फीचर्स शामिल है। Smart Watches वियरेबल टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा उदाहरण है।

Wearable Technologies से जुड़ी खास बातें:

वर्ष 1970 में सबसे पहले Quartz Watch से wearable Device की शुरुआत हुई। इसके बाद वर्ष 1980 में डिजिटल वॉच बनाई गयी। फिर वर्ष 2010 में Smart Watches का प्रचलन शुरू हुआ। जो इलेक्ट्रॉनिक होती थी। इसे धीरे-धीरे विश्व की कई बड़ी Tech कम्पनी ने Wearable Technology डिवाइस बनाने पर ध्यान दिया।

वर्तमान में जो Company स्मार्ट वॉचेस में बेहतरीन फीचर के साथ मौजूद है। वह एप्पल कम्पनी की Apple Watch है। हालांकि विश्व की पहली wearable डिवाइस एक fitness Tracker था। वर्तमान में यह तकनीक बहुत ज्यादा विकसित हो चुकी है।

आज हम इन डिवाइस में अपना हर काम को देख सकते हैं। चाहे वह Healthcare से संबंधित हो या फिर play games, music listening, time, weather देखना जैसे सभी फीचर्स wearable technology में शामिल है।

स्वास्थ्य के प्रति लोगों को इस तकनीक ने सजग बनाया है। धीरे-धीरे अब हर वर्ग के लोग वियरेबल टेक्नोलॉजी डिवाइस को पहन रहे हैं।

Wearable Technology के कितने प्रकार है?

अब हम उन वियरेबल डिवाइस के बारे में जानेंगे। जो इस टेक्नोलॉजी में आती हैं। इनके अलग-अलग प्रकार हैं। अभी तक जितने भी प्रोडक्ट वियरेबल टेक्नोलॉजी में बने हैं। उनकी जानकारी इस प्रकार है।

1. Smart Glasses

हम इसे ‘स्मार्ट चश्मे’ भी कह सकते हैं। जो पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक होते हैं। इन स्मार्ट ग्लास का खुद का स्टोरेज होता है।वीडियो रिकॉर्डिंग, गूगल मैप, लैंग्वेज ट्रांसलेशन जैसी सर्विसेज इन स्मार्ट ग्लास में होती है। एक आम चश्मे की तरह इन्हें पहना जाता है। परंतु फीचर्स लाजवाब होते हैं।

साल 2012 में Smart glasses को Google ने लॉन्च किया। अपने बेहतरीन features के साथ यह लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। परंतु इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से बिक्री ज्यादा नहीं हुई। इसलिए इसका प्रोडक्शन बंद करना पड़ा। हालांकि आज Xiaomi, Noise जैसे कंपनी Smart glass बनाती है। जिनमें सभी फीचर शामिल होते हैं।

2. Wearable Camera

ऐसे Camera को हर छोटी से छोटी जगह में पहन कर जाया जा सकता है। कई मिलिट्री ऑपरेशंस और रेस्क्यू ऑपरेशंस में स्थिति को Record करने के लिए wearable Camera का उपयोग किया जाता है। यह आकार में छोटे होते हैं। परंतु 4K Resolution की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Bike Riding, Vlogging, Sports Activity में हम इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी चीजों के लिए Go Pro Cameras काफी मशहूर है। जिन्हें हम अपनी Helmet या फिर सिर पर फिट करके Full HD video Recording कर सकते हैं।

3. location Tracker

यह फिटनेस ट्रैक्टर में लगे GPS (Global Positioning System) ट्रैकिंग की तरह उपयोग होते हैं। परंतु इनसे सिर्फ location को track किया जाता है। इसका उपयोग हम किसी को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं। चाहे वह vehicle हो या फिर अपने बच्चों की लोकेशन का पता करने के लिए।

Kid’s GPS Tracker के तौर पर यह बेहद मशहूर है। जिन्हें या तो बच्चों की कलाई या उनके स्कूल बैग पर लगाया जाता है। लोकेशन ट्रैकर wearable technology का बेहद खास प्रोडक्ट है।

4. Fitness Tracker

फिटनेस ट्रैकर में heart rate monitoring, sleep tracking, footsteps count जैसे तमाम फीचर शामिल होते हैं। साथ ही इनमें in-built GPS भी होता है। जो आपके फुट स्टेप्स और location को track करता है। इनमें सिर्फ Fitness से संबंधित ट्रैकिंग फीचर चाहिए होते हैं। इसे आप वर्कआउट के दौरान पहन सकते हैं। हालांकि फिटनेस ट्रेकिंग के सभी फीचर्स आज स्मार्ट वॉच में शामिल हैं।

5. Smart Jewellery

Wearable technology में सबसे अनोखा प्रोडक्ट है तो वह है smart Jewellery जो Bracelet, Ring, Earrings के आकार में आती है। इसमें भी वह सभी Features होते हैं। जो एक वियरेबल डिवाइस में होने चाहिए।

जैसे स्लिप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटर, जीपीएस ट्रैकिंग इत्यादि। कई बड़ी और छोटी कंपनी ऐसे प्रोडक्ट में ओर भी खास फीचर शामिल करने रिसर्च कर रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ऐसे Products का इस्तेमाल करना शुरू करें।

6. Smart Watch

स्मार्ट वॉच एकमात्र ऐसी वियरेबल डिवाइस है। जिसे सबसे ज्यादा Upgrade किया गया है। इनमें एक स्मार्टफ़ोन वाले सभी फ़ीचर्ज़ शामिल होते हैं। इनकी किसी activity को track करने की accuracy पूरी 100% होती है।

apple कंपनी के द्वारा अपनी स्मार्ट वॉच सीरीज को सबसे ज्यादा अपग्रेड किया गया है। जिसमें blood oxygen, ECG, Heart Rate, Workout, Daily Activity, get assistance, call and text, access boarding passes, music जैसे तमाम सभी शानदार फीचर्स एक smart watch में शामिल है।

7. Fitness Band

फिटनेस बैंड यह एक ब्रेसलेट के आकार के होते हैं। जो स्मार्ट वॉच से काफी पतले और फिटनेस से संबंधित सभी फीचर्स इनमे मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें time, Notifications, Tracking, Call receive जैसे फीचर्स भी शामिल होते हैं। Fitbit, Xiaomi, Samsung, oneplus कंपनी के Fitness Bans ऑनलाइन मार्केट में सबसे ज्यादा बिकते हैं।

8. Smart Cloth

विश्व की कई बड़े Clothing Brand और Tech Companies स्मार्ट क्लॉथिंग बनाने पर काम कर रही है। तो वहीं कुछ प्रोडक्ट के उदाहरण सामने आए हैं: जैसे कि wearable Nadi x कंपनी ने ऐसी योगा पैंट बनाई है। जो हमारी योगा एक्सरसाइजेज को monitor करेगी। कितने समय तक योगा करना तो वही टॉमी हिलफिगर जैसे मशहूर ब्रांड ने भी टॉमी जींस में location tracking फीचर्स शामिल किया था।

9. Hearables

hearables में वह उपकरण शामिल है। जिसको हम संगीत सुनना या फिर अपने mobile या laptop से bluetooth के जरिए connect कर कोई भी sound को अपने कानों के ऊपर लगाकर सुन सकते हैं। जैसे headphone, Earphone यह wireless भी होते हैं और Wired भी हालांकि अब ऐसे भी headphone आ चुके हैं। जिसमें 3D sound, Noise cancellation जैसे फीचर से शामिल है।

10. Smart Shoes

स्मार्ट शूज में आप कितनी दूरी तक चले, कितने कदम चले और shoes में कई अलग-अलग रंगीन लाइट्स जैसे फीचर शामिल हैं। स्मार्ट शूज में laces बांधने की जरूरत नहीं होती। यह आपके पैर के हिसाब से आसानी से फिट हो जाता है।wearable technology में यह खास प्रोडक्ट है। nike mag shoes इसका बढ़िया उदाहरण है।

Wearable Technology के उपयोग-

वर्तमान में हम wearable devicesका उपयोग अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। इस तकनीक का उपयोग हर तरह का व्यक्ति कर सकता है। अब चाहे वह हेल्थ, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, गेमिंग, फिटनेस या फिर फैशन के तौर पर वियरेबल टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहता हो। यह तकनीक लगभग अब हर व्यवसाय में प्रवेश कर चुकी है। चलिए wearable Technology के उपयोग जानते हैं।

1. Heath and fitness

स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए ही सबसे पहले फिटनेस ट्रैकर को बनाया गया था। स्मार्ट वॉच या फिर fitness band में जितने भी फ़ीचर्स हैं। उसमें से ज्यादातर हमारी हेल्थ और फिटनेस के संदर्भ में है। मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए स्मार्ट वॉच को connect कर लिया जाता है।

जिसके बाद watch में लगे स्मार्ट सेंसर आपकी daily fitness activity को bluetooth के जरिए mobile में भेजते रहते हैं। आप अपने दिन की हर body activity को मॉनिटर कर सकते हैं।

2. Sports

एक खिलाड़ी के लिए वियरेबल डिवाइस बेहद जरूरी है। जिसमें वह अपनी बॉडी के तापमान से लेकर, रात में कितनी नींद ली, व कितनी कैलरी खपत की जैसी तमाम चीजें शामिल हैं। जो एक खिलाड़ी के नजरिए से बेहद जरूरी है।

Fitbit, Apple watch, Samsung, Xiaomi यह वह कंपनी है। जिनके डिवाइस की sports activity में accuracy सबसे ज्यादा होती है। बिलकुल सटीक डाटा इन कंपनी की बनी device दिखाती है।

3. Entertainment

मूवीस देखनी हो या फिर Music सुनना हो। हर तरह से हम headphone, earphone, wireless neckband जैसी wearable technology का उपयोग कर सकते हैं। कई अलग कार्य करने के लिए इनमें voice recording mic भी शामिल है। जो आपकी शर्ट कॉलर पर लगा दिए जाते हैं।

जिससे हम कुछ भी ऑडियो record कर सकते हैं।मनोरंजन के मामले में यह तकनीक बेहद उपयोगी है। earphone लगाकर हम बिना किसी दूसरे को परेशान किए म्यूजिक या मूवी का मनोरंजन कर सकते हैं।

4. Gaming

गेमिंग बिजनेस में यह टेक्नोलॉजी अपनी अहम भूमिका निभाती है। कई Battleground Games इस टेक्नोलॉजी के बिना अधूरी हैं। best game sound के लिए Noise Cancellation mic के साथ हेडफोन low latency वाले earphones बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। जो बेहद शानदार अनुभव gaming में देते हैं।

Wearable technology के ख़ास फ़ीचर्स:

अब हम बारी बारी से हर तरह की wearable devices के फीचर्स को जानेंगे। जो हमारे लिए बेहद उपयोगी है।

1. Smart watch feature’s

  • प्रतिदिन की गतिविधि ट्रैक करें
  • GPS ट्रैकिंग
  • चलते-फिरते ईमेल चेक करें
  • वॉच के कैमरे से तस्वीरें ले
  • वीडियो रिकॉर्डिंग करें
  • कॉल और मैसेज का जवाब दे
  • संगीत सुनें

2. Heart rate monitor

  • कैलोरी काउंट कर सकते हैं
  • डिजिटल इंटरफ़ेस से डाटा पर नजर
  • गति और दूरी मापना
  • अपनी परफॉर्मेंस ट्रैक करें
  • व्यायाम करने में लगा समय ट्रैक करें

3. Smart Glass

  • Hands-free
  • फोटो और वीडियो रिकॉर्ड
  • वॉइस ट्रांसलेशन फीचर्स मौजूद
  • गूगल सर्च का स्पोर्ट
  • म्यूजिक सुनने का फ़ीचर

4. Kid’s Tracker Device

  • GPS ट्रैकर
  • कॉलिंग फीचर मौजूद
  • built-in wifi के साथ
  • ट्रैकिंग के लिए transmitter

5. Fitness Tracker

  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • हर स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता
  • waterproof
  • GPS ट्रैकिंग
  • sleep tracker के साथ
  • मौसम अपडेट
  • टाइम, तारीख देख सकते

विभिन्न क्षेत्रों में वियरेबल टेक्नोलॉजी का प्रभाव-

Wearable Technology का लगभग आज हर क्षेत्र में प्रभाव है। चाहे वह बिजनेस, हेल्थ, रिसर्च, एंटरटेनमेंट या फिर हमारी पर्सनल सुरक्षा हर तरह यह टेक्नोलॉजी हमारी मदद कर रही है। इसे कई नए बिजनेस, स्टार्टअप शुरू हुए हैं। जो ऐसी डिवाइस में नए-नए बदलाव कर इसे और भी खास बनाने पर ध्यान देते हैं।

1. Health

वियरेबल टेक्नोलॉजी का असल में सबसे ज्यादा ध्यान सिर्फ लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को मॉनिटर करना है। जिसमें उन छोटी-छोटी समस्याओं को एक device से मॉनिटर किया गया। जिसे हम अनदेखा करते हैं। जैसे हमने कितनी नींद ली, दिल की धड़कन की गति मॉनिटर करना, दैनिक गतिविधि परंतु जैसे ही wearable डिवाइस में यह फीचर आए लोग इनके प्रति जागरूक हुए और आज 1 बिलयन से ज्यादा लोग इन डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं।

2. Business

कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनी को यह पहले से अनुमान था कि भविष्य में यह टेक्नोलॉजी क्रांति लेकर आएगी। साल 2013 से इन कंपनीज ने इस तकनीक पर काम करना शुरू कर दिया। smart sensors बनाए गए। उनकी Accuracy पर पैसा खर्चा और हर कंपनी ने अपनी wearable Device को लॉन्च किया।

जिसमें apple watch series, Samsung Gear S, Motorola Moto 360, Sony Smartwatch 3 शामिल है। इन प्रोडक्ट की कीमत ऊंची होने के साथ-साथ बेहद शानदार फीचर्स भी इसमें शामिल है।

3. Entertainment

चाहे Gaming, Music Listening, video, movies देखनी हो या फिर किसी 3D Movies जैसा अनुभव अपने घर पर वियरेबल डिवाइस पर लेना। हर जगह यह टेक्नॉलजी उपयोग की जाती है। साथ ही इसको upgrade किया जा रहा है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण apple company के द्वारा बनाए गए apple AirPods Max हैं। जिसमें apple H1 Chip का उपयोग है। इसमें एंटरटेनमेंट से जुड़ी सभी चीजों का आनंद 3D sound में ले सकते हैं। बेहद खास फीचर्स के साथ यह डिवाइस आता है।

4. Safety

सुरक्षा के मामले में भी यह device बेहद खास है। ऐसे कई Tracking Band और smart watch हैं। जो किसी दुर्घटना के समय alert मोबाइल तक भेज देती है। वही kid’s tracker भी बच्चे की सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। GPS से आप उनकी लोकेशन का पता कर सकते हैं। साथ ही उन्हें वाइब्रेशन अलर्ट भी भेज सकते हैं। जो बच्चों को सुरक्षा प्रदान करता है।

apple Airtag एकमात्र ऐसी वियरेबल डिवाइस है। जो सुरक्षा के मामले में बेहद खास हैं। in-built GPS होने की वजह से यह आसपास से गुजरने वाले किसी भी apple device के साथ जुड़कर आपके मोबाइल पर अपनी लोकेशन भेज देता है। यह कमाल की डिवाइस है।

Wearable Technology के फ़ायदे-

  1. 24 घंटे Heart rate monitoring करना
  2. Sleep cycle को इंप्रूव करने में सहायक
  3. फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना
  4. GPS Tracking, Alarm, ECG जैसे फीचर्स शामिल
  5. हर क्षेत्र में उपयोगी साबित
  6. High accuracy से अच्छे परिणाम

Wearable Technology के नुक़सान-

  1. Wearable devices की ज़्यादा क़ीमत होना
  2. कई बार स्मार्टफोन के साथ sync करने में मुश्किल
  3. कई डिवाइस में in-built GPS फीचर्स ना होना
  4. बेहद कम बैटरी लाइफ
  5. डिवाइस के द्वारा Collect data की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर चिंता

निष्कर्ष-

आखिर में दोस्तों वर्ष 2022 तक आते-आते कई ऐसी कंपनी है। जो बेहद कम कीमतों पर wearable technolgy से बने प्रोडक्ट उपलब्ध करवा रही हैं। जो high accuracy के साथ आते हैं। देखिए कोरोनाकाल के समय इन डिवाइस को सबसे ज्यादा उपयोग किया गया।

खासकर apple watch की बिक्री भी इसी वर्ष में सबसे ज्यादा हुई। जो wearable device बनाने में पहले स्थान पर हैं। हमें भी smart watches, fitness band का उपयोग करना चाहिए और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होना चाहिए।

क्या आपको हमारी हमारा लिखा Wearable Technology क्या है? आर्टिकल पसंद आया? तो हमें नीचे कमेंट करके अवश्य अपना फीडबैक दें। ताकि हम ओर भी रोचक जानकारी इस हिंदी टेक्नोलॉजी ब्लॉग के जरिए आपको देते रहें।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

Leave a Comment