LiFi क्या है और LiFi (Light Fidelity) कैसे काम करता है?

नमस्कार, दोस्तों आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में LiFi क्या है और LiFi से संबंधित पूरी जानकारी देंगे। दोस्तों क्या आपने ऐसा सोचा है कि कोई ऐसी भी Technology भी बनेगी। जिससे कि प्रकाश यानी लाइट के द्वारा इंटरनेट को चलाया जा सके और सबसे तेज Internet सेवा आपको प्रकाश की सहायता से उपलब्ध होगी।

दोस्तों आगे जिस तकनीक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। वह LiFi Technology ही है जिससे कि बल्ब के द्वारा इंटरनेट को चलाया जा सकेगा। Light Fidelity के बारे में अपनी नॉलेज को बढ़ाने के लिए हमारी LiFi क्या है पोस्ट को ध्यानपूर्वक और विस्तार से पढ़ें।

LiFi क्या है- What is LiFi in Hindi

LiFi (Light Fidelity) क्या है

LiFi की फुल फॉर्म Light Fidelity है। लाई फाई एक वायरलेस संचार की तकनीक है। जिसके द्वारा हम प्रकाश की सहायता से अपने डाटा को ट्रांसफर या फिर यूज कर सकते हैं। तारों के जाल से छुटकारा हमें इस Technology के तहत मिल जाता है।

LiFi का नाम WiFi के साथ मेल-जोल खाता है। परंतु LiFi वाई फाई से अधिक सुविधाजनक भी है। जहां हम WiFi का उपयोग करने के लिए अपने घर में Wifi Router को फिक्स करवाना होता है। LiFi में आपको बल्ब यानी की Light Fidelity की सहायता से आप इंटरनेट को यूज कर सकेंगे।

LiFi यानी “Internet From Light” हाल ही में LiFi Project पर काम किया जा रहा है। जिसमें पाया गया कि LiFi कि डाटा ट्रांसफर की Speed वाईफाई से कई गुना ज्यादा थी। जिसके LiFi Project को और आगे बढ़ाया जा रहा है।

दोस्तों LiFi में हर एक व्यक्ति अपने internet का यूज सिर्फ खुद ही कर सकेगा। लाई फाई में प्रकाश के जरिए Data ट्रांसफर होता है। इसलिए जहां तक प्रकाश जाएगा। आप उस प्रकाश के दायरे में रहेंगे वहां तक आपके इंटरनेट की रेंज रहेगी। wifi की तरह इसकी रेंज दूरदूर तक नहीं होगी। LiFi से आप उस प्रकाश के दायरे में रहकर अपने इंटरनेट का प्रयोग तेज स्पीड के साथ कर सकेंगे। आप जानते हैं। Li-Fi कसे काम करता है।

LiFi कैसे काम करता है– How LiFi Works in Hindi

आप जानते हैं कि LiFi कैसे काम करता है। दोस्तों जिस प्रकार हम अपने टीवी रिमोट के द्वारा अपने Television के चैनल को बदल देते हैं। हमारे टीवी के Remote में IR यानी कि inferred Signal नामक लाइट बल्ब होता है। जिसकी सहायता से हम बटन दबाकर चैनल चेंज कर देते हैं। दोस्तों रिमोट के इस Bulb में भी तरंगे जाती हैं। इन तरंगों में छोटेछोटे नंबर होते हैं। 

जो कि हमारे रिमोट से सेट टॉप बॉक्स के लाइट बल्ब तक जाते हैं और चैनल चेंज कर देते हैं। हमें इन नंबर को अपनी नंगी आंखों से नहीं देख पाते और ना ही रिमोट के बल्ब को चमकता हुआ देख पाते हैं। ठीक इसी तरह दोस्तों लाइफाई काम करता है।

LiFi (Light Fidelity) क्या है और Li-Fi कैसे काम करता है?
LiFi क्या है और Li-Fi कैसे काम करता है?

LiFi में बल्ब के माध्यम से डाटा ट्रांसफर सीधा आपके कंप्यूटर ,लैपटॉप ,मोबाइल तक किया जाता है।लाई फाई में छोटेछोटे बहुत सारे बल्ब लगे होंगे। जो कि Flicker होंगे और वह बल्ब छोटेछोटे नंबर को आपके मोबाइल तक डाटा पहुंचाने में मदद करेंगे।

अब यह नहीं है कि यह तो सिर्फ एक light के जरिए Internet चलने की Technology है। इसे आंखों को नुकसान होगा या हम रात में इंटरनेट का यूज कैसे करेंगे। आखिर रात में तो हम लाइट हमेशा ऑन तो नहीं रख सके सकते।

तो दोस्तों यह एक भविष्य की टेक्नोलॉजी है। जिसे कि इंटरनेट की बेवजह खपत को रोकने के लिए तैयार किया गया है। आने वाले समय में इस पर और ज्यादा काम किया जाएगा तथा ऐसी लाइट फेडेलिटी भी बनाने पर विचार है। 

जिससे कि रात को हम lifi Technology का उपयोग कर सकते हैं। इससे ऐसे बल्ब को बनाया जाएगा जो कि कम प्रकाशवान होगा। जिसका हमें पता भी नहीं चलेगा कि यह चल भी रहे हैं या नहीं परंतु लाइफाई वाईफाई की तुलना में अत्यंत तेज है।

यह भी पढे

LiFi को किसने बनाया?

LiFi Technology को दुनिया के सामने लाने वाले सबसे पहले शख्स Harald Haas है । Harald Haas ने ही लाईफाई टेक्नोलॉजी का आविष्कार किया है। साल 2011 में Harald Haas ने यूट्यूब के चैनल जिसका नाम  TeDTalk है के मंच से अपने LiFi Project को दुनिया के सामने लाए। कि आखिर किस तरह से हम वाईफाई से तेज Internet को सिर्फ प्रकाश की सहायता से चला सकते हैं। साल 2011 के बाद से ही लोगों की रूच इसमें आने लगी। अब धीरेधीरे इस Project पर कार्य किया जा रहा है।

LiFi के क्या फायदे हैं? Li-Fi Benefits in Hindi

  • सुरक्षा के हिसाब से लाइफाई काफी सुरक्षित है। आपके किसी एक ही जगह पर Network रहेगा। जिसे कोई दूसरे व्यक्ति आपके Data को चुरा नहीं पाएगा।
  • लाईफाई किसी दूसरे डाटा Transfer टेक्नोलॉजी से काफी तेज है। आपको इसमें Wifi से भी तेज गति का Internet मिलेगा।
  • रेडिएशन से बचाव हमारे स्वास्थ्य और दिमाग पर पड़ने वाले खतरनाक रेडिएशन को कम करता है। इनमें बल्ब के सहारे प्रकाश के द्वारा डाटा भेजा जाता है। जिससे शरीर को कोई किसी भी तरह के रेडिएशन से हानि नहीं होती।
  •  किसी भी Technology जैसे कि वाईफाई को पानी में उपयोग नहीं किया जा सकता। लाइफाई के द्वारा हम पानी में भी अपने डेटा का उपयोग कर सकते हैं।
  • लाई फाई से हमें वाईफाई से सौ गुना स्पीड ज्यादा मिलती है। इसकी स्पीड को और अधिक बढ़ाने पर भी अभी कार्य किया जा रहा है।

LiFi पर मेरी राय

दोस्तों समयसमय पर ऐसी टेक्नोलॉजी का आना सही भी है। जो कि हमारे काम को और भी आसान और तेजी से कर दे आने वाला समय Online घर पर काम करने का समय है। इसमें हमें इंटरनेट की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती ही है और यह इंटरनेट फास्ट भी होना चाहिए।

मेरी राय मे लाईफाई तकनीक अगर आगे और बढ़ती है तो इससे ज्यादा फायदा Business करने वाली बड़ीबड़ी कंपनियों को होगा। सबको अपना सीमित इंटरनेट यूसेज डाटा मिलेगा। जिससे कंपनीज के पैसे भी बचेंगे। इसी तरह घरों में भी इस लाईफाई तकनीक का प्रयोग होता है तो भी इसके बहुत से फायदे हमें मिलेंगे जो कि ऊपर बताए गए हैं।

दोस्तों आज  हमने LiFi क्या है और Li-Fi कैसे काम करता है? इससे संबंधित पूरी जानकारी इस पोस्ट के जरिए जानी अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी। तो इसे शेयर करें और कमेंट करके हमें नीचे अवश्य बताएं।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

Leave a Comment