Twitter Tip Jar फीचर क्या है और इसे कैसे enable करें?

हैलो,दोस्तों आज हम आपको Twitter Tip Jar फीचर क्या है के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट में देंगे। ट्विटर ने हाल ही में अपने टिप जार फीचर को ट्विटर पर Enable किया है। यह फीचर अभी चुनिंदा ट्विटर अकाउंट पर दिखाई दे रहा है। बता दे कि ट्विटर के द्वारा टिप जार फीचर की अभी टेस्टिंग की जा रही है।

भारत और बाहरी देशों के मशहूर राजनेताओं एवं सेलिब्रिटी अकाउंट पर इस फीचर को देखा जा सकता है। Tip Jar Feature की टेस्टिंग पूरी होने पर इसको पूरी तरह से सभी ट्विटर अकाउंट पर Enable कर दिया जा सकता है। आइए इस फीचर से जुड़ी जानकारी को समझें।

Twitter Tip Jar फीचर क्या है

Twitter Tip Jar फीचर क्या है

Tip Jar Feature ट्विटर यूज करने वाले यूजर्स को पैसा कमाने का अवसर देगा। टिप जार फीचर के जरिए आप उन लोगों को टिप दे सकते हैं। जिनके आपको ट्वीट्स वीडियो,फोटोज़ पसंद आते हैं। हालांकि अभी इस फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है। और Cash App और Paypal App समेत तीन ओर App से ही आप पैसे भेज सकते हैं।

इंडिया में लॉन्च होने पर इस फीचर में कईं बदलाव किए जाएंगे। फिलहाल यह एक टेस्टिंग फीचर है। ट्विटर का कहना है कि इस फीचर से हर कोई बहुत आसानी से पैसों का लेन-देन कर सकता है। हालांकि Twitter Tip Jar Feature अभी लिमिटेड लोगों को ही मिला है।

Twitter Tip Jar फीचर कैसे Enable करें

  1. Tip Jar Feature को Enable करने के लिए आपको Edit Profile में जाइयें।
  2. इसके बाद Tip Jar Option में जाएं।
  3. इसके बाद वहां अपना पेमेंट प्लेटफार्म को चुने।
  4. अपने खाते से जुड़ी जानकारी भरें।
  5. Tip Jar Setup कर लेने के बाद आपकी Edit Profile के पास टिप जार का ऑप्शन दिख जाएगा।
  6. जहां से आप किसी यूज़र को टिप दे सकते हैं या भरे गए पेमेंट प्लेटफार्म में किसी के द्वारा भेजी गई थी पा सकते हैं।

*नोट: टि्वटर टिप जार फीचर की अभी टेस्टिंग कर रहा है। इसलिए इस फीचर को ज्यादा अकाउंट पर अभी इनेबल नहीं किया गया।

यह भी पढे

Optical Fiber क्या है और कैसे काम करता है?

Data Center क्या होता है?

Twitter Tip Jar फीचर से पैसे कैसे कमायें?

Tip Jar Feature यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है। जिसने आपके किए गए Tweets,Content को पढ़ा या देखा है। अगर उस व्यक्ति को आपकी डाली गई ट्वीट,कटेंट अच्छा लगता है या ट्वीट में आपके द्वारा कहीं कोई बात पसंद जाती है। तो वह आपको पैसों की Tip दे सकता है और कितने रुपए की Tip वह यूजर देगा। वह उसी User पर निर्भर करता है। ट्विटर ने अभी यह निर्धारित नहीं किया है। कि आप कितनी लिमिट तक की टिप दे सकते हो।

यह एक टेस्टिंग फीचर है। इसमें कई बदलाव होने अभी बाकी है।

Twitter Tip Jar से जुड़ी कुछ जरूरी बातें?

Tip Jar के बारे में ट्विटर ने ज्यादा जानकारी अभी शेयर नहीं की है। जब यह फीचर पूरी तरह से Twitter Accounts पर Active कर दिया जाएगा। तो क्या इस फीचर को इनेबल करने के लिए किसी तरह की फॉलोअर्स लिमिट को पूरा करना होगा। या हर यूजर के ट्विटर हैंडल पर यह फीचर मिलेगा।

साथ ही अगर यह फीचर भारत में ट्विटर यूजर अकाउंट पर चालू होगा। तो क्या इसमें Paytm,Gpay,PhonePe जैसी ऐप से भी टिप भेज सकते हैं। क्योंकि इसमें अभी सिर्फ पांच App को ही दिखाया गया है। जिससे आप पसंदीदा ट्वीट करने वाले यूजर को टिप भेज सकते हो। ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनका जवाब इस फीचर की टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही मिल सकेगा।

फिलहाल आप ट्विटर के द्वारा जारी यह GIF देख सकते हैं। जिसमें इस फीचर के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दी है। देखने के लिए watch पर क्लिक करें

निष्कर्ष

आखिर में दोस्तों ट्विटर के द्वारा अभी इंग्लिश चैनल पर ही इस फीचर को चालू किया गया है। भारत में इसकी जल्द टेस्टिंग शुरू हो सकती है। बता दें कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को Tip देता है तो ट्विटर उसमें से कोई भी चार्ज नहीं लेगा। जितना पैसा आपको भेजा गया है। उतना ही आपको मिलेगा।

मुझे आशा है कि आपको हमारी पोस्ट Twitter Tip Jar फीचर क्या है पसंद आई होगी। इस पोस्ट को अपने मित्रों में शेयर अवश्य करें।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

Leave a Comment