Proximity Sensor क्या होता है और कैसे काम करता है?

नमस्कार,दोस्तों आज हम आपको Proximity Sensor क्या होता है के बारे में पूरी जानकारी देंगे। हमारे स्मार्टफोन में होने वाले तमाम सेंसर में से Proximity Sensor एक है। ऐसे में अगर इन सेंसर में कोई खराबी जाती है। तो हम अपने पूरे स्मार्टफोन को ही खराब मान लेते हैं। हमें सही से यह जानकारी जरूर होनी चाहिए कि Mobile Sensor क्या होते हैं। मोबाइल में इनका क्या प्रयोग होता है।

आज हम आपको स्मार्टफोन के Proximity Sensor क्या होता है कैसे काम करता है के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट में देंगे पोस्ट को पूरा पढ़े हुए ध्यान से समझे

Proximity Sensor क्या होता है –

Proximity sensor

Proximity Sensor ऐसा उपकरण है जिसका सीधा संबंधनिकटतासे है। यानी कि इस सेंसर के जितनी निकट कोई वस्तु आएगी। तब यह सेंसर अपनी प्रतिक्रिया देगा स्मार्टफोंस में इस Sensor का प्रयोग कॉल करते समय Display की लाइट को Turn Off करना होता है। जब आप कॉल करते समय अपने मोबाइल को अपने कान के निकट लाते हैं। इस सेंसर की वजह से Screen ऑफ हो जाती है। और जब आप कॉल समाप्त करते हो तब ऑटोमेटिक डिस्प्ले ऑन हो जाती है। यह Proximity Sensor के द्वारा ही संभव हो पाता है।

Proximity Sensor मोबाइल में कहां होता है

Proximity Sensor स्मार्ट फोन में फ्रंट कैमरा के बिल्कुल नजदीक लगा होता है। इसका मुख्य काम कॉल करते वक्त Mobile की बैटरी की खपत को बचाना और साथ ही कॉल करते समय अगर स्क्रीन पर गलती से कहीं Touch हो जाए।यह सेंसर स्क्रीन को ऑफ करके ऐसे कार्य होने से बचाता है।

Proximity Sensor कैसे काम करता है

जब हम किसी व्यक्ति को कॉल लगाते हैं तो Proximity Sensor ऑटोमेटिक चालू हो जाता है। तथा इसके बाद हम अपने फोन को कान पर लगाते हैं। स्क्रीन की लाइट बंद हो जाती है। इस दौरान प्रॉक्सिमिटी सेंसर से Beem Light निकलती है। जो कि हमारे कान से टकराती है। और स्क्रीन को टर्न ऑफ कर देती है। जब हम फोन को अपने कान से हटाते हैं। तब स्क्रीन लाइट टर्न ऑन हो जाती है।

यह भी पढे

Space Tourism क्या है?

Esports क्या है | E-Sports Join कैसे करें?

Beem light वह होती है जो किसी एक ही दिशा में गमन करती है। अगर इनके सामने कोई ऑब्जेक्ट जाए यह ऑब्जेक्ट को छूकर प्रॉक्सिमिटी सेंसर में वापस चली जाती है। Proximity Sensor से जो बीम लाइट निकलती है। उनकी जो रेंज होती है वह बहुत कम होती है। यानी कि इसका प्रयोग हम अपने कान से बहुत ही कम दूरी तक ही कर पाते हैं। अगर यह दूरी थोड़ी सी भी बढ़ जाती है तो Proximity Sensor काम नहीं करता।

Proximity Sensor कितने प्रकार के होते हैं

Sensor का प्रयोग चीजों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसी प्रकार वही बात करें तो प्रॉक्सिमिटी सेंसर का प्रयोग ऑब्जेक्ट डिटेक्शन के लिए किया जाता है। हमारे फोन ,ऑटोमोबाइल्स ,कंप्यूटर ,लैपटॉप में अलगअलग प्रकार के Sensor का प्रयोग किया जाता है। जिस किसी भी एक सेंसर की बात करें उसके विभिन्न प्रकार होते हैं। ऐसे में Proximity Sensor मुख्य पांच प्रकार के होते हैं।

1. Inductive Proximity Sensor 

Inductive Proximity Sensor का प्रयोग Metallic Objects का पता लगाने के लिए किया जाता है। इंडक्टिव सेंसर का प्रयोग बिल्डिंग की लिफ्ट में किया जाता है। जहां इसके द्वारा लिफ्ट किस मंजिल पर पहुंची है। इसका पता लगाया जाता है। इंडक्टिव सेंसर कीफ्रीक्वेंसी High होती है।

2. Capacitive Proximity Sensor

Capacitive Proximity Sensor का प्रयोग मैटेलिक एंड नॉन मैटेलिक ऑब्जेक्ट का पता लगाने के लिए किया जाता है। Capacitive Proximity Sensor का प्रयोग फैक्ट्रियों में सामान जैसे की खाली बोतलों का पता लगाने में किया जाता है। बोतल में किसी पदार्थ को भरते वक्त अगर कोई बोतल खाली रह जाती है तो यह सेंसर आसानी से उसे Detect कर लेता है।

3. Photoelectric Proximity Sensor

Photoelectric Proximity Sensor का मुख्य स्त्रोत प्रकाश होता है। यह सेंसर प्रकाश का पता लगाते हैं और Output Signal भेजते हैं। फोटो इलेक्ट्रिक सेंसर दरवाजों को ऑटोमेटिक खोलने और बंद करने में प्रयोग में लाए जाते हैं। जैसे कि आपने कई ऐसे शटर देखे होंगे। जो कि अपने आप खुलते और बंद होते हैं। इनमें Photoelectric Sensor का प्रयोग किया जाता है।

4. Magnetic Proximity Sensor

Magnetic Proximity Sensor सिर्फ चुंबकीय वस्तुओं का ही पता लगाता है। इसमें वस्तु की दूरी का पता करने के लिए स्थाई चुंबक का ही प्रयोग किया जाता है।

5. Ultrasonic Proximity Sensor

Ultrasonic Proximity Sensor में एक Sender होता है और दूसरा Receiver होता है। यह सेंसर अल्ट्रासोनिक सिद्धांत पर कार्य करते हैं। सेंडर के द्वारा Ultrasonic Frequency को भेजा जाता है। जो कि ऑब्जेक्ट से टकराकर आती है। रिसीवर के पास जिससे Sensor यह पता लगा लेता है कि उसकी रेंज में कोई वस्तु है।

निष्कर्ष

आखिर में दोस्तों अगर आपको Smartphones Sensor की सही से जानकारी हो जाए। तो आप किस शहर में क्या खराबी आई है। पता करके घर पर ही Sensor को मंगवा कर अपने स्मार्टफोन को ठीक कर सकते हो। दुकानदार छोटी सी खराबी को ठीक करने के लिए आपसे ज्यादा पैसे चार्ज करता है। इसलिए Technology से हमेशा जुड़े रहे हर चीज की जानकारी रखें

मुझे आशा है कि आपको हमारी पोस्ट Proximity Sensor क्या होता है पसंद आई होगी नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय अवश्य दें। इस पोस्ट को अपने दोस्तों में भी शेयर करें।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

Leave a Comment