NFT क्या है? और कैसे काम करता है? | What is NFT in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज हम NFT के बारे में इस आर्टिकल में जानेंगे की NFT क्या है? और आप कैसे अपनी एनएफटी खरीद और बेच सकते हैं। बिटकॉइन क्रिप्टोकरंसी के बाद इंटरनेट पर सबसे चर्चित टॉपिक आज NFT(Non-Fungible Token) है। लाखों ही नहीं बल्कि एनएफटी से लोग करोड़ों कमा रहे हैं।

कहीं 500 करोड़ में आर्ट बेची जा रही है तो कहीं सिर्फ एक ट्वीट के 20 करोड़ मिल रहे हैं। यही नहीं विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति “Elon Musk” ने भी अपनी आर्ट एनएफटी के जरिए बेचकर करोड़ों कमाए हैं।

आखिर NFT क्या होती है यह कैसे काम करती है? आप अपनी एनएफटी किस प्रकार बेच सकते हैं। इससे जुड़ी हर जानकारी को हमने आपके लिए एक ही आर्टिकल में लिखा है।

NFT से संबंधित इस आर्टिकल को पूरा व ध्यानपूर्वक पढ़ें। ताकि अगर कोई आपसे एनएफटी से संबंधित सवाल पूछे पूरे विश्वास के साथ आप उन्हें जवाब दें।

NFT क्या है?

NFT Kya Hai

NFT एक “नॉन-फंजीबल टोकन” है यानी कि ऐसा टोकन जिसकी कोई नकल नहीं कर सकता। डिजिटल दुनिया में आपके पास कोई यूनिक चीज जो सिर्फ आपके पास हो। जिसकी वैल्यू है उस चीज को आप एनएफटी के जरिए बेचकर लाभ कमा सकते हैं। वह यूनीक चीज Art, Video Clip, Picture, Meme, Drawing किसी भी फॉर्मेट में हो सकती है। जिन्हें आप एनएफटी के द्वारा बेच सकते हैं।

आप यूनिक चीज को बेचने के बाद आपको Token मिलता है। जो कि जिस व्यक्ति को आपने अपनी NFT Sell की है। उसके मालिकाना हक और उस बेची गयी चीज़ के यूनिक होने के प्रमाण को दर्शाता है। आपकी एनएफ़टी Sell होने के बाद आपको उस व्यक्ति से पैसे मिल जाते हैं और आपकी NFT का मालिक वह व्यक्ति हो जाता है।

पूरी दुनिया में उस Object का एक ही मालिक होगा। जिसके पास NFT Token होता है। बता दें कि विश्व की ज्यादातर NFTS को “Ethereum Blockchain” के द्वारा संभाला जाता है। ब्लॉकचेन चाहे क्रिप्टोकरंसी हो या NFT दोनों को सुरक्षित रखता है। यह सबसे उत्तम सुरक्षा प्रणाली है।

NFT कैसे काम करता है?

NFT भी क्रिप्टोकरंसी की तरह ब्लॉकचेन पर आधारित है। आंकड़ों के अनुसार विश्व की ज़्यादातर NFTS को Ethereum Blockchain के द्वारा सुरक्षित रखा गया है। यह सुरक्षा प्रणाली इतनी सुरक्षित है कि इसमें अगर कोई एनएफटी को ख़रीदता या बेचता है। उनके नाम Blockchain Ledger में जोड़ लिए जाते हैं। जिसे कोई भी मिटा नहीं सकता।

कोई बैंक या सरकार ब्लॉकचेन को तोड़ नहीं सकती। अथार्त जो भी डाटा Blockchain में संग्रहित है। उसे एक बार ऐड होने पर न कोई हटा सकता है ना कोई मिटा सकता है। चाहे वह कोई बैंक हो या किसी देश की गवर्नमेंट।

NFT में Blockchain क्या है?

NFT को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के द्वारा सुरक्षित रखा जाता है। ब्लॉकचेन एक Peer To Peer नेटवर्क है। यानी कि इसमें जो लेनदेन होगा। उसका डाटा हजारों कंप्यूटर संग्रहित करेंगे। जो Blockchain Network को संभालते हैं। यह कंप्यूटर्स हर समय चलते हैं। Block बनाते रहते हैं। जिनमें डाटा संग्रहित होता रहता है। इन कंप्यूटर को लोगों के द्वारा चलाया जाता है।

Blockchain इसलिए सबसे ज्यादा सुरक्षित है। क्योंकि इसमें जो भी Entry होती है। वह सिर्फ आप ही जानते हैं। कोई भी सरकारी या सरकारी बैंक का आप पर कंट्रोल नहीं होता है। NFTS में ब्लॉकचेन का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि इसकी इंफॉर्मेशन को कोई भी Edit नहीं कर सकता। Token मिलने के बाद खरीदने और बेचने वाले का नाम Blockchain में शामिल हो जाता है। जिससे उसे एनएफ़टी के यूनिक होने का प्रमाण मिलता है।

एनएफ़टी(NFT) से पैसे कैसे कमाते है?

लोग अपनी आर्ट को Online बेचकर पैसा कमाते हैं। जो NFTS कहलाती है।आप अपनी आर्ट की कीमत NFT Marketplace पर लिस्ट कर सकते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं। जो Unique चीजें या बहुत पुरानी पिक्चर को शोक के तौर पर खरीदते हैं। इसके लिए वह अच्छी कीमत देने को तैयार होते हैं।

वह चाहे लाखों-करोड़ों में ही क्यों ना हो ऐसे लोग NFT बेचने वाली Websites जिन्हें “एनएफ़टी मार्केट्प्लेस” कहा जाता है। इन साइट्स पर विजिट करते हैं। अगर उनको आपकी आर्ट पसंद आती है। तो वह आपकी बताई गई कीमत देने को तैयार होते हैं। इस तरह से आप एनएफटी Sell कर पैसा कमाते हैं।

उदाहरण के तौर पर आप विश्व के उन महान लोगों को ले सकते हैं। जिन्हें पूरी दुनिया पसंद करती है-जैसे अमिताभ बच्चन,सलमान खान,शाहरुख खान,मशहूर फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऐसे लोग भी NFT में अपनी रुचि दिखा रहे हैं।अब देखिए अगर यह लोग अपनी बचपन की माता-पिता की ऐसी कोई पुरानी पिक्चर या फिर वीडियो क्लिप NFTS में बदल कर बेचते हैं।

तो इनके फैंस उनकी वीडियोस के कितने पैसे देने को तैयार होंगे। क्योंकि वह चीजें हम सब के लिए यूनिक होंगी। आज तक हमने उन्हें नहीं देखा है। इसलिए लोग ऐसी चीजों को खरीदते हैं। ठीक इसी प्रकार आप भी सबसे हटकर यूनिक NFT Create करें और बेचकर ऑनलाइन पैसा कमाए

NFT कैसे बनती है?

NFT को Create करने के लिए आपके पास अच्छी Skill होना बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति में कला होती है। जिसे वह ड्रॉइंग वीडियो या फिर कुछ यूनिक चीजें बना सकता है। जो कि सबसे अलग हो एनएफटी इसमें सबसे ज्यादा आज आर्ट का बोलबाला है। लोग अपनी ड्राइंग बनाकर उसे एनएफटी बनाकर बेच रहे हैं।

आप कई ऐसी Apps जैसे Canva, 8BitPainter, Pics Art पर अपनी आर्ट को तैयार कर सकते हैं। Image,Video Clip,Gif File में आप एनएफटी बना ले।अपनी आर्ट बना लेने के बाद आप उसे एनएफटी मार्केटप्लेस पर Sell कर सकते हैं।

NFT Token कैसे ख़रीदें?

एनएफटी एक नॉन फंगीबल टोकन है। यह इंटरनेट पर मौजूद वीडियो क्लिप,GIF ,इमेज जैसी फाइल फॉर्मेट को यूनिक और उस पर अपने अधिकार को दर्शाता है।यह सिर्फ डिजिटल वर्ल्ड के लिए किसी विशेष Image File,GIF,वीडियो क्लिप पर अपना अधिकार दर्शाता है।

अर्थात जब भी आप किसी NFT को खरीदते हैं तो आपको वह चीज सीधा आपके हाथ में नहीं मिलती जैसी कि ऑफलाइन मार्केट में जाकर हम पैसा देकर किसी पेंटिंग को खरीद लेते हैं। वह हमारी हो जाती है।

परंतु एनएफटी में वह वस्तु हमें Physical न होकर Non Fungible Token के रूप में मिलती है। जिस पर सिर्फ आपका अधिकार होता है। एनएफटी में आप उस Token के मालिक होंगे।

आगे हम NFT कैसे खरीदते हैं। इसकी जानकारी आपको देंगे जो कि इस प्रकार है।

अपना क्रिप्टो वॉलेट बनायें

NFT को हम सीधा हमारी इंडियन करेंसी में नहीं खरीद सकते। इसके लिए हमें क्रिप्टोकरंसी को खरीदना होगा और फिर वॉलेट क्रिएट होगा। ज्यादातर एनएफटी इथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में बिकती है। आप इथेरियम को Buy कर सकते हैं। Wallet के जरिए हम खरीदी गई NFT का लेनदेन करेंगे।

इंडिया में एनएफटी खरीदने के लिए हमें इंडियन करेंसी को क्रिप्टोकरंसी में बदलना होगा। इसके लिए आप WazirX या फिर Metamask Wallet का प्रयोग कर सकते हैं। जिससे आपकी एनएफटी खरीदने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

NFT Marketplace चुने

एनएफटी मार्केटप्लेस का मतलब जहां से आप NFTS को Buy कर सकते हैं। चाहे वह इमेज,वीडियो क्लिप,GIF जैसे किसी भी फॉर्मेट में हो। इसीलिए Crypto Wallet Create कर लेने के बाद आप NFT Marketplace को चुने। जैसे कि Opensea,Mintable,Rarible ऐसे NFTS के लिए Marketplace है। जहां से लोग NFT Buy भी करते हैं और Sell भी भी करते हैं।

आपने Crypto Wallet को मार्केटप्लेस से जोड़ें

एनएफटी मार्केटप्लेस में आप किसी भी एनएफटी को खरीदते हैं तो आपको NFT Marketplace को अपने वॉलेट से कनेक्ट करना होगा। आप जिस भी मार्केटप्लेस को चुनेंगे। उसमें हर प्रकार के Crypto Wallet को चुनने का ऑप्शन होगा। आप अपने वॉलेट को मार्केटप्लेस से जोड़ ले।

अपनी पसंदीदा NFT को ख़रीदें

एनएफटी मार्केटप्लेसिस से जो भी NFTS को आप Buy करना चाहते हैं। उसे चुने एनएफटी का चुनाव सोच समझ कर करें। ऐसी एनएफटी चुने जो Unique हो आपको उस NFT के बिकने के ज्यादा आसार देखें।

Transcations पूरा करें

अब बारी आती है Transcations को पूरा करने की। आप जिसे NFT को Buy करना चाहते हैं। उसे आपने चुन लिया कि ऐसे ही ओर भी Buyers है। जो उसी Image को ख़रीदना चाहते हैं। तो Sellers उस इमेज को Auction में लगा देते हैं। यानी कि उस ऑब्जेक्ट पर बोली लगेगी।

जो जितने ज्यादा बोली लगाएगा। उसे वह Image मिलेगी। इस तरह ही Expensive NFTS सामने आती है। जिस पर करोड़ों में बोली चली जाती है। Sellers अपनी NFT को उसी Buyer को देगा। जो उससे ज्यादा पैसे देगा इसलिए आपको अपनी NFT Token मिल जाता है। Sellers को उसकी कीमत।

नोट: बता दें कि जैसे आप Seller हो आपने अपनी NFT को बेचा। किसी व्यक्ति ने उसे खरीदा आपको तब भी Profit हुआ। अब अगर वही व्यक्ति उस NFT को आगे बेचेगा तो आपको उस एनएफटी की Royalty मिलती रहेगी। यानी आप फिर भी प्रॉफिट में रहोगे। Royalty 10-15 20% तक हो सकती है

NFT कैसे बेचें?

NFT को बेचना हो या खरीदना दोनों में आपको क्रिप्टो वॉलेट या फिर Metamask जैसा डिजिटल वॉलेट को Create करना होगा। व आप जिस एनएफटी मार्केटप्लेस से NFTS को खरीदते हैं। वहीं से अपनी बनाइ एनएफटी को Sell कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. अपने वॉलेट के लिए Ethereum Cryptocurrency खरीदें।
  2. अपनी एनएफटी का भुगतान करने के लिए Metamask पर डिजिटल वॉलेट बनाएं।
  3. Metamask Wallet को एनएफटी मार्केटप्लेस ( Rarible.com, Opensea, Mintable ) से जोड़ें।
  4. अपनी NFT File को अपलोड करें।
  5. आप अपनी NFT के लिए Fixed Price रखना चाहते हैं या फिर Auction सेलेक्ट करें।
  6. descriptions, Title को सही भरे।
  7. NFT को List करने के लिए भुगतान करें।
  8. आपकी एनएफ़टी Sell होने के लिए तैयार है।

NFT Sell होने के बाद पैसे कैसे मिलते है?

NFT के पैसे को बैंक में भेजने के लिए आपको WazirX या Binance से ज्यादा Crypto Exchange का उपयोग करना होगा। जोकि Ethererum Cryptocurrency को इंडियन रुपए में बदलेंगे। आपके एनएफटी सेल होने पर जो भी Balance होगा।

वह NFT Marketplace (Opensea, Rarible, Mintable) से आपके Metamask Wallet में अपडेट हो जाएगा। फिर उस बैलेंस को Metamask से WazirX या Binance में ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद Wazirx से अपने बैंक में आपके एनएफटी से कमाए पैसे आ जाएंगे।

NFTS बनाने के बाद हमारा अधिकार?

जब एक बार आपने NFT को खरीद लिया या खुद की एनएफटी को बनाया तो आप उसे आगे बेच भी सकते हैं। आपके नाम से ही NFT Token जारी होंगे। कोई दूसरा व्यक्ति आपकी एनएफटी को कॉपी नहीं कर सकता। एनएफटी में आपकी Private Key होती है। जो आपका Address होता है। जिससे यह सिद्ध होता है कि आप उस एनएफटी के मालिक हैं।

Crypto में NFT क्या है- What is NFT In Crypto

बिटकॉइन,इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरंसी Fungible है- यानी इन्हें बदला जा सकता है। परंतु Crypto में NFT एक Non Fungible Token है। जिसको किसी दूसरी वस्तु से नहीं बदला जा सकता। हालांकि क्रिप्टोकरंसी और एनएफटी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। परंतु सिर्फ NFTS को एक्सचेंज नहीं कर सकते। जिस प्रकार बाकी की क्रिप्टोकरंसी को किसी दूसरी करेंसी में एक्सचेंज कर देते हैं।

विश्व की Most Expensive NFTS

अब हम आपको विश्व की Top 10 Most Expensive NFTs in Hindi के बारे में बताएंगे। जिसमें Meme, Images, VideoClip, Art, GIF File जैसी NFTs शामिल है।

  1. Coffin Dance Meme NFT को 8 करोड़ रुपये में बेचा।
  2. Beeple’s Crossroad विडीओ क्लिप 6.6 मिलीयन डॉलर में बिकी।
  3. Crypto Punk #7804 पिक्चर 7.6 मिलीयन डॉलर में बिकी।
  4. Beeple Human One विडीओ 28.985 मिलीयन डॉलर में बिकी।
  5. Everyday: The First 5000 Days पिक्चर 69.3 मिलीयन डॉलर में बिकी।
  6. Pak’s The Merge पिक्चर 91.8 मिलीयन डॉलर में बिकी।
  7. Crypto Punk #3100 पिक्चर 7.67 मिलीयन डॉलर में बिकी।
  8. Crypto Punk #4156 पिक्चर 10.26 मिलीयन डॉलर में बिकी।
  9. Crypto Punk #7523 पिक्चर 11.75 मिलीयन डॉलर में बिकी।
  10. Crypto Punk #5822 पिक्चर 23.7 मिलीयन डॉलर में बेचा गया।

NFT से जुड़े कुछ सवालों के जवाब:

एनएफ़टी आर्ट क्या होती है?

लोग अपनी आर्ट को ही ज्यादातर एनएफटी में बदलते हैं। जिसमें पिक्चर,वीडियो,एनिमेट या कोई शॉर्ट क्लिप होती है। जो एनएफ़टी आर्ट कहलाती है।

डिजिटल टोकन क्या है?

डिजिटल टोकन डिजिटल फॉर्म में होते हैं। यानी आप इंटरनेट पर डिजिटल टोकन से चीजें खरीद-बेच सकते हैं। डिजिटल टोकन को Blockchain Technology के द्वारा मैनेज किया जाता है।

क्या NFT सुरक्षित है?

क्रिप्टोकरंसी की तरह एनएफटी को भी इथेरियम ब्लाकचैन के द्वारा सुरक्षित किया गया है। ब्लॉकचेन सबसे सुरक्षित है। जो एनएफ़टी को भी सुरक्षित बनाता है।

Non-Fungible का मतलब क्या है?

Non Fungible का मतलब है-जिसको हम किसी दूसरी चीजों से रिप्लेस नहीं कर सकते हैं। यानी कि वह ऑब्जेक्ट यूनिक है।

Token क्या है?

एनएफटी में किसी वीडियो,फाइल,पिक्चर को खरीदते हैं। तो आपको Token मिलता है। टोकन का मतलब Proof Of Ownership यानी कि उस चीज पर आप का मालिकाना हक।

एनएफ़टी के ज़रिए कौन-सी चीज़ें बेच सकता है?

एनएफटी के जरिए म्यूजिक,फाइल,वीडियो क्लिप ,पिक्चर,ड्रॉइंग GIF File, सेल्फी या ऐसी चीज जो यूनिक हो को बेच सकते हैं।

NFT Marketplace क्या है?

जिस प्लेटफार्म पर हम अपनी NFTS को बेच और खरीद सकते हैं। एनएफटी मार्केटप्लेस कहलाता है।

निष्कर्ष:

NFT की पूरी जानकारी हिंदी में आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मिली होगी। डिजिटल वर्ल्ड में हर रोज नई नई चीजें आ रही है। जो बहुत कम समय में लोकप्रियता हासिल कर जाती है। क्रिप्टोकरंसी के बाद NFTS बेचकर लोग प्रॉफिट कमा रहे हैं। अगर आपके पास भी कोई यूनिक चीज है तो आपको उसे NFT में क्रिएट कर Sell अवश्य करना चाहिए।

आपको हमारी NFT क्या है? (Non-Fungible Token)- What is NFT in Hindi पोस्ट कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं अपने मित्रों को भी ऐसी इनफॉर्मेटिव जानकारी शेयर करें

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

2 thoughts on “NFT क्या है? और कैसे काम करता है? | What is NFT in Hindi”

  1. आपने बहुत आसानी से NFT के बारे में जानकारी देकर मुझे समझा दिया, आपका बहुत धन्यवाद। हिंदी में जानकारी देने के लिए।

    Reply

Leave a Comment