गूगल मैप पर Indian Maps Blur क्यों दिखाई देते हैं – हिंदी मे

हैलो,दोस्तों आज हम आपको गूगल मैप पर Indian Maps Blur क्यों दिखाई देते हैं के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट के जरिए देंगे। आपने अक्सर Google Map या Google Earth एप्लीकेशन को यूज करते हुए नोटिस किया होगा। कि आखिर बाहर के देशों का Satellite View इंडियन मैप्स की तुलना में काफी बेहतर है।

हम High Quality में दूसरे देशों जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका,पेरिस,ऑस्ट्रेलिया,लंदन को गूगल मैप्स पर देख सकते हैं। वहीं अगर Indian Maps को देखा जाए तो वह बहुत Low Quality में इंडिया के Maps दिखाया जाता है। आगे पोस्ट में हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे पूरी पोस्ट को पढ़ें और ध्यान से समझें।

गूगल मैप पर Indian Maps Blur क्यों दिखाई देते हैं –

गूगल मैप पर Indian Maps Blur क्यों दिखाई देते हैं

कई बार हम यह सोच लेते हैं कि India की सेटेलाइट ही है। जो कि हमें Blur मैप दिखाती है परंतु ऐसा नहीं है। गूगल मैप में जिस भी देश के मैप को दिखाया जाता है। वह एक ही Satellite से सभी Map दिखाए जाते हैं। Indian Maps को गूगल मैप पर Blur दिखाने के दो कारण है जो कि इस प्रकार है।

सुरक्षासंबंधी कारण

साल 2005 में जब Google Map को लांच किया गया। उस समय गूगल मैप में उपयोग होने वाली Satellite ने सभी देशों के मैप को अपनी गूगल मैप पर दिखाने का निर्णय लिया। परंतु उस समय यह सब कुछ नया था। ज्यादातर देशों ने अपने देश का Map और अपने राज्य संवेदनशील इलाकों की जानकारी को किसी दूसरे देश के Platform के साथ साझा करना उचित नहीं समझा।

जिन्होंने गूगल मैप सैटलाइट पर अपने देश के मैप को दिखाने से मना किया। उनमें से रूस,ऑस्ट्रेलिया,भारत प्रमुख देश थे। यह देश अपने इलाकों की जानकारी किसी से भी साझा नहीं करना चाहते थे। परंतु बदलते समय के साथ सभी देशों ने गूगल मैप का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

साथ ही इससे लोगों को सुविधा भी मिलने लगी। लोग आसानी से गूगल मैप का उपयोग कर अपने घर,कार्यालय में जा सकते थे।इसको देखते हुए रूस,ऑस्ट्रेलिया जैसे सभी विकसित देशों ने Google Map Satellite को अपने देश के मैप की जानकारी साझा कर दी।

यह भी पढे

उस समय मैप्स को ज्यादा अच्छी क्वालिटी में दिखाने के लिए विकसित देशों के मैप Resolution को घटा दिया जाता था।जब सेटेलाइट मैप्स की जानकारी जुटाती थी। तो उसे छोटे Resolution में जोड़ती थी। जितना छोटा रेजोल्यूशन होता था उतनी High Quality मैप्स की दिखती थी।

अब यहां पर रूस,ऑस्ट्रेलिया ने मंजूरी गूगल मैप्स को दे दी। कि वह हमारे देश को भी गूगल मैप पर दिखा सकते हैं। परंतु भारत के सामने अभी भी कुछ समस्याएं थी। जिसकी वजह से वह गूगल मैप को मंजूरी नहीं दे सकता था।

इंडिया के कानून में किसी दूसरे प्लेटफार्म से इंडिया के संवेदनशील इलाकों जैसे बॉर्डर ,सैन्य अड्डे जैसी सुरक्षा संबंधी कारणों की वजह से गूगल मैप को हाई रेजोल्यूशन में Indian Maps को दिखाने से मना कर दिया।

इंडियन डिफेंस इन कारणों की वजह से मैप्स की जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करना चाहता था। इसलिए हमारे देश के सुरक्षा सलाहकारों ने गूगल को इंडियन मैप को बिल्कुल Black कर देने को कहा। परंतु इसमें गूगल मैप्स का कहना था कि इतने बड़े छेत्रफल वाले देश को गूगल मैप पर Black(काला) दिखाना अजीब होगा।

जिससे गूगल ने इंडिया के मैप्स को धुंधला (Blur) कर दिया। जिससे कोई भी इंडिया के Maps को साफ नहीं देख सकता था।

बता दें कि आज से 12 साल पहले इंडियन मैप्स के Pixels को अपडेट किया गया था। उसके बाद से आज तक इंडियन मैप्स ऐसे ही Blur दिखाई देते हैं।

इंडिया मे Aerial View होना

गूगल मैप में दिखाए गए सभी मैप्स अर्थात Satellite View अकेले सेटेलाइट पर ही निर्भर नहीं रहता। अंतरिक्ष में से सेटेलाइट पृथ्वी की पिक्चर खींच सकती है। परंतु अगर हम पिक्चर पर Zoom करते हैं तो वह Picture साफ दिखकर Blur हो जाती है।

आप गूगल मैप पर जो हाई क्वालिटी मैप्स देखते हैं। वह Aerial Photography से संभव हो पाता है। जब हम गूगल मैप में Zoom करते हैं। तो मैप मे एरियल फोटोग्राफी को AI(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के द्वारा मिला दिया जाता है। जिससे हमें मैप का Clear View मिलता है।

Aerial Photography में प्लेन,ड्रोन,हेलीकॉप्टर की सहायता से फोटोज को कैप्चर किया जाता है।इन Drones में HD Camera लगे होते हैं। जो HD Quality में शहरों की पिक्चर को खींचते हैं। जिससे हमें मैप बहुत साफ दिखाई पड़ते हैं।

Google Maps में एरियल फोटोग्राफी इंडिया में नहीं है। जिसकी वजह से इंडिया के मैप Blur है। क्योंकि एरियल फोटोग्राफी में हेलीकॉप्टर,ड्रोन,प्लेन का उपयोग किया जाता है। जिससे काफी खर्चा आता है और ड्रोन,हेलीकॉप्टर जैसी चीजें उड़ाना भारतीय कानून के तहत नामंजूर है।

निष्कर्ष

आखिर में दोस्तों अब आप Indian Maps Blur क्यों दिखते हैं। इन कारणों को आप अच्छे से जान चुके होंगे। साथ ही बता दें कि इंडियन मैप्स के Blur दिखने की वजह से Ola,Uber जैसी राइडिंग कंपनी को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। परंतु अब ऐसा माना जा रहा है कि डिजिटल इंडिया के तहत इंडिया को डिजिटल बनाने वाली हर चीज पर ध्यान दिया जाएगा। जिसे हो सकता है। कि Indian Satellite View को जल्द अपडेट किया जाए।

तो दोस्तों आपको हमारी पोस्ट गूगल मैप पर Indian Maps Blur क्यों दिखाई देते हैं कैसी लगी हमें नीचे कमेंट में अवश्य बताएं।साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर अवश्य करें।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

2 thoughts on “गूगल मैप पर Indian Maps Blur क्यों दिखाई देते हैं – हिंदी मे”

  1. आपने अपनी वैबसाइट पर काफी मेहनत की है। आपने हमारी काफी मदद की इस पोस्ट के माध्यम से हमे उम्मीद है की आप आगे भी ऐसी ही जानकारी भरी पोस्ट लिखते रहेंगे। जिससे बहुत से लोगो को फायदा होगा।

    Reply

Leave a Comment