Memechat App क्या है | Memechat App कैसे यूज़ करें – हिंदी में

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका Best Hindi Blog में आज मैं आपको इस आर्टिकल के जरिए Memechat App क्या है। और Memechat App से पैसे कैसे कमाए। के बारे में पूरी जानकारी दूंगा। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे कई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Memes  को पढ़ा और शेयर किया जाता है। एक Meme Picture को देखकर हम सब कुछ चीजें अपने से जोड़ लेते हैं।

Meme में ज्यादातर ऐसे वाक्यों के साथ पिक्चर को जोड़कर तैयार किया जाता है। जिससे लोग हंस सके हर किसी को Meme पसंद है। Memes की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए Memechat नाम की एक App लॉन्च हुई है। जिसके बारे में हम इस पोस्ट में बात करेंगे। पोस्ट ध्यान पूर्वक पूरी पढ़े और समझे।

Memechat App क्या है?

Memechat App क्या है

Memechat एक सोशल नेटवर्किंग ऐप है। जिस पर आपको हजारों की संख्या में Meme देखने को मिल जाते हैं। यह Memes देखने वालों और Meme को बनाने वालों दोनों के लिए है। अगर आपको मेम देखना बेहद पसंद है। और इसके साथ ही अगर आप Meme को बनाकर उसे सोशल नेटवर्किंग ऐप Memechat पर शेयर करके पैसे कमाना चाहते हैं। तो यह ऐप सिर्फ आपके लिए ही बनी है। बता दें कि मेमचैट कोआत्मनिर्भर भारत एप इन्नोवेशन चैलेंज में पीपल चॉइस अवार्डप्राप्त हुआ है।

Memechat कीबोर्ड क्या है ?

Memechat App का फीचर Memechat keyboard लोगों को काफी पसंद रहा है। Memechat ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपके इस कीबोर्ड को Enable कर सकते हैं। Enable होने के बाद आप जब भी व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर अपने किसी दोस्त के साथ Chat करेंगे। तो अपने मोबाइल के कीबोर्ड को आप मेमचैट कीबोर्ड में बदल सकेंगे।

आप इस Memechat कीबोर्ड में किसी भी मूवी,सेलिब्रिटी किसी भी तरह का नाम भर दीजिए। और सर्च कर दें आपने जो नाम भरा होगा। उससे जुड़े सभी प्रकार के Memes की बोर्ड पर दिखाई देने लग जाएंगे। आप उन्हें उसी कीबोर्ड के जरिए शेयर कर पाएंगे। यह Memechat का काफी मजेदार फीचर है।

Memechat App को किसने बनाया ?

Memechat ऐप को तारन चानना और काइल फर्नांडीज ने बनाया था। यह दोनों दोस्त हैं। और Memechat को इन्होंने 2019 मे डेवलप किया। गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड इस ऐप के हो चुके हैं। Memechat App ने आत्मनिर्भर भारत इन्नोवेशन चैलेंज में “पीपल चॉइस अवार्ड” को जीता है। इस चैलेंज में भारत की और भी बहुत सी ऐप है। जो इस चैलेंज को जीती हैमेमचैट उनमें से एक है।

यह भी पढे

Memechat App कैसे यूज़ करें?

दोस्तों Memechat App को यूज करना बेहद आसान है। आप आसानी से इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में “Run” करवा सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर के सर्च में जाकर मेमचैट को भर दें।
  2. फिर आपके सामने सबसे पहले नंबर पर यह App दिखाई देगा।
  3. ऐप को इंस्टॉल करें।
  4. इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें।
  5. अब ओपन होते ही आपको इसमें अकाउंट बनाना होगा।
  6. अकाउंट साइनअप करके अपना नाम ईमेल और यूजर नेम भर ले।
  7. आपके सामने सबसे पहले आपसे पूछा जाएगा कि आप किस कैटेगरी के Meme को देखना चाहते हैं।
  8. उस कैटेगरी को चुने और आपके सामने Memechat एप की यूज़र इंटरफ़ेस जाएगा।
  9. आप ऊपरनीचे स्लाइड करके Memes को देख सकते हैं।
  10. Memechat App में आप वीडियोस और Meme Images को बनाकर अपलोड कर सकते हैं।

Meme Images बनाने के लिए आपको पिक्चर मेटेरियल इसमें पहले से ही मौजूद मिलता है। बस आपको यहां पर आपकी Creativity दिखानी है। बस आप जिन शब्दों,वाक्यों का प्रयोग Meme इमेज बनाते वक्त करेंगे। वह किसी के द्वारा पहले बना नहीं हुआ होना चाहिए। आपको यूनिक और मजेदार Memes खुद से बनाने है।

Memechat App से पैसे कैसे कमाये?

मेमचैट से पैसे कमाने के लिए आपको इसमें खुद से इस एप के द्वारा Meme पिक्चर को बनाना होगा। आप जितने ज्यादा Meme Picture बनाकर इस ऐप में Upload करेंगे। उतना ज्यादा आपको “Earning” इस App से होगी दोस्तों एक Memes पिक्चर को बनाने में जिस प्रकार की फोटो लगती है। वह सब फोटोज इस ऐप में मेम बनाने के लिए आपको दी जाएगी।

जिससे आप आसानी से 30 से 40 सेकंड में एक मेम को तैयार करके अपलोड कर सकते हैं। इस ऐप में आप अपने Meme को अपलोड कर देते हो।तो“Earning” के लिए आपका अकाउंट अप्रूवल के लिए जाता है। अप्रूवल होने के बाद आपको आपके बनाए गए Meme के पैसे मिलते हैं।

मेमचैट में 1MC आपको एक मेम बनाने पर मिलता है। अगर आपका Meme ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। तो और एक से ज्यादा 1MC भी मिल सकते हैं। MC यानि Memechat 1MC एक रुपए के बराबर होता है। आप मेम बनाकर इस तरह से पैसे कमा सकते हैं। अब आपके 100 रुपए इस एप के द्वारा बन जाते हैं। तब आप उन पैसों को सीधा अपने बैंक खाते में या पेटीएम के जरिए भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

Memechat से Memes कैसे बनाए?

Memechat App में Memes बनाने के लिए नीचे आसान स्टेप्स फ़ॉलो करें-

  1. सबसे पहले मेमचैट ऐप ओपन करे।
  2. सबसे नीचे आपको ‘+’ का निशान दिखेगा उस पर ओके दबाए।
  3. फिर Meme Upload पर ओके दबाए।
  4. फिर आपको Paid Template और Template लिखा दिखाई देगा।
  5. Template पर ओके दबाए। यह एक दम free है।
  6. जिस टेम्पलेट पर आप Funny Meme बनाना चाहते है। उसके नीचे Create बटन पर ओके दबाए।
  7. फिर आपके मोबाइल पर Meme Edit करने के ऑप्शंन दिखाइ देंगे।
  8. यहाँ से आप मीम पर लिखकर या पिक्चर जोड़ कर मज़ेदार मीम बना सकते है।
  9. मीम एडिट कर लेने के बाद साइड में Arrow के निशान पर ओके दबाए।
  10. अंत में आप अपने बनाए Meme के लिए Caption और Category चुनेगे। जिससे मीम वायरल होंगे।
  11. अब Post बटन पर ओक़े दबाए।

Memechat App में Meme बनने के बाद अप्रूवल के लिए जाता है। जिससे Meme Approve होने में कुछ ही घंटे लगते है। इसके बाद आपको अपने मीमचैट के वॉलेट में MC(Memechat Coin) मिलना शुरू हो जाते है।

Memechat से पैसे कैसे निकालें?

Memechat से मीम बनाकर आपको MC यानी Memechat Coin में मिलते है । 1MC यानी 1 रुपया आपने मीम्स बनाकर कितने MC को Earn किया है। वह आप Memechat Wallet में देख सकते है।

अब आपने जितने भी पैसे Memes बनाकर कमाए होंगे। इन्हें आप अपने बैंक अकाउंट  में Transfer कर सकते है। व Memechat App से पैसे निकाल सकते है।

Memechat App से पैसे ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले अपने Bank Account को Add करें। इसके लिए नीचे दिए गये आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करे।

  1. memechat App ओपन करें।
  2. Update Details पर क्लिक करें।
  3. Update Bank/Paytm Details पर क्लिक करें।
  4. फिर अपने बैंक की डिटेल को भरें।
  5. फिर update बटन पर ओके दबा दे।

इस तरह से आपका बहुत आसानी से Memechat App में बैंक अकाउंट Add हो जाएगा।

Memechat से पैसे ट्रांसफर कैसे करें?

memechat में बैंक अकाउंट जोड़ लेने के बाद आप आसानी से पैसे को ट्रांसफर कर सकते है। इसके लिए नीचे दिए कुछ आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करें।

  1. मीमचैट वॉलेट को खोलें।
  2. इसके बाद Withdraw Me’s पर क्लिक करें।
  3. Withdraw बटन पर क्लिक कर दे।
  4. इसके बाद Okay पर क्लिक करें।
  5. 10-15 दिनों में आपके बैंक खाते में मीम्स से कमाए पैसे आ जाएगे।

आपके Memechat Wallet में बैलेंस 0.00MC हो जाएगा यानी कि आपने MC Withdraw की रिक्वेस्ट भेज दी है।

Memechat App को कौन सा अवार्ड मिला है?

मेमचैट ऐप को भारत सरकार के द्वारा चलाई गई आत्मनिर्भर भारत एप इन्नोवेशन चैलेंज में “पीपल चॉइस अवार्ड” मिला है।

Memechat के CEO कौन है?

मेमचैट के CEO काइल फर्नांडीज है। और तारन चानना Co-Founder है।

क्या मीमचैट भारतीय ऐप है?

जी हां memechat पूरी तरह से भारतीय ऐप है। इनका ऑफिस मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में है।

Memechat में 1MC कितने रुपए के बराबर होता है?

MC का पूरा मतलब Memechat Coin होता है। 1MC एक रुपए के बराबर होता है।

Conclusion ( निष्कर्ष )

दोस्तो Memechat एक Startup ही है। जिस पर अभी भी काम किया जा रहा है ताकि और भी बेहतर फीचर्स इस ऐप में जोड़े जा सके। धीरे-धीरे इस ऐप की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। Meme को पंसद करने वालो के लिए यह एक बेहतरीन ऐप है।

अगर आपको हमारी पोस्ट पर Memechat App क्या है। पसंद आई तो हमें नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करें।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

10 thoughts on “Memechat App क्या है | Memechat App कैसे यूज़ करें – हिंदी में”

    • श्याम, कॉमेंट करने के लिए आपका बहुत शुक्रिया ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए ब्लॉग पर विज़िट करते रहे। 🙂

      Reply
    • कॉमेंट करने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया ज़्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट के साथ 🤗

      Reply
  1. जिस तरह का आपका ब्लॉग है इस तरह मैं भी एक ब्लॉग बनाना चाहता हूं क्या आप मेरी कुछ हेल्प कर सकते हैं

    Reply
  2. थोड़ा ये और बताए की मीम कैसे बनाएं अच्छी से अच्छी ताकि उसी में अप्रिवल मिले जिसमे बनाया गया है

    थैंक्यू

    Reply
    • हमने आपके लिए पोस्ट को अपडेट किया है। जिसमें सभी बातों को ध्यान में रखा गया है। एक बार दोबारा अवश्य इस पोस्ट को पढ़े। कॉमेंट करने के लिए शुक्रिया 🙂

      Reply

Leave a Comment