8+ Hindi Keyword Research के लिए बेस्ट फ्री टूल्स [Updated Full Guide]

हैलो दोस्तों,इस आर्टिकल के जरिए हम Hindi Keyword Research के लिए बेस्ट फ्री टूल्स के बारे में जानेंगे। पिछले कुछ महीनों से बहुत से लोगों ने अपने नए ब्लॉग की शुरुआत की है।सभी जानते है कि चाहे किसी भी भाषा में अपने Blog पर Content डाला जाता हो। हमको Keyword Research Tools की जरूरत पक्का पड़ेगी।

Hindi Keyword Research के लिए बेस्ट फ्री टूल्स

ज्यादातर Tools इंग्लिश कीवर्ड के लिए बनाए गए हैं। परंतु अगर आप अपने Blog पर Hindi Content डालते हैं। तो आपके लिए यह आर्टिकल फायदेमंद है।

इस आर्टिकल में मैंने हिंदी ब्लॉगर के लिए Free Hindi Keyword Research Tools के बारे में बताया है। जहां आप हिंदी कीवर्ड से जुड़ी सटीक जानकारी पा सकते हैं तो चलिए आइए जानते हैं इन कीवर्ड रिसर्च टूल्स के बारे में।

8+ Best फ्री हिंदी Keyword Research टूल्स

Keyword Research करना हमारे ब्लॉग Seo (Search Engine Optimization के लिए बेहद जरूरी है। इसके बिना हम सर्च इंजन रैंकिंग पृष्ठ (SERP) में अपनी जगह नहीं बना सकते।

साथ ही Blog को Rank करने के लिए की Keywords की सबसे अहम भूमिका होती है। इसलिए ब्लॉग पोस्ट लिखने से पहले Keywords की Research अवश्य करें। आइए Hindi Keyword Research Tools कौनकौन से हैं जानते हैं।

Google Keyword Planner

Google Keyword Planner Keyword Research Tool

यह मुख्यत Google Ads के लिए ज्यादा प्रयोग किया जाता है। इसमें आप सभी भाषाओं में Keyword Research कर सकते हैं।कईं यूट्यूब पर और ब्लॉगर इसमें अपने Content के लिए कीवर्ड आईडियाज,सर्च वॉल्यूम,और कीवर्ड कंपटीशन का आकलन करते हैं।

साथ ही आप जिस कीवर्ड को Google Keyword Planner में ऐड करते हो। आपको उस Keyword  से मिलते जुलते कीवर्ड मिल जाते हैं। जिनका प्रयोग आप अपनी पोस्ट में कर सकते हैं। यह एकदम फ्री टूल है।

Soovle – Keyword Ideas Generator

Soovle free hindi keyword research tool

Soovle ऐसा सर्च इंजन है। जिस प्रकार दिखाए गए रिजल्ट बाकी के सभी सर्च इंजन जैसे Google, Bing, YouTube, Amazon पर की गई। टॉपिक रिसर्च के आधार पर आपको Keyword Ideas देता है। इसमें आप अपना कीवर्ड Fillup करें। आपको उस कीवर्ड से जुड़े सभी रिजल्ट्स Soovle दिखा देगा। जो कि सभी Search Engine पर सर्च किए जाते हैं। इसका प्रयोग Keywords Topics को खोजने के लिए कर सकते हैं।

Cognitive Seo – Keyword Tool

Cognitive hindi keyword research tool

Cognitive Seo Tool यह एक कीवर्ड टूल और Keyword Explorer भी है। अपने कीवर्ड को महीने या साल में कितनी ज्यादा बार Search किया गया। आप Cognitive Seo Tool में यह आसानी से देख सकते हैं। साथ ही इंडिया की हर भाषा से संबंधित कीवर्ड को कोगनिटिव एसइओ में खोज सकते हैं। यह एक कमाल का Tool है।

Kparser – Keyword Suggestion

Kparser keyword research tool

Kparser यह भी कमाल का Tool है। इसमें आप हर भाषा की कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं। अपनी Country और Language चुने। आपको आपके Keyword  से संबंधित टॉपिक और नये कीवर्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। Hindi Keyword Research के लिए बेस्ट टूल है।

Google Related Search Results

Google related search tools

गूगल रिलेटेड सर्च यह कोई टूल नहीं है। परंतु इसके द्वारा यह पता लगाया जाता है कि Audience किस तरह के Topics पर सबसे ज्यादा Search कर रही है। जब भी हम किसी Topic के बारे में सर्च करते हैं। तो सबसे नीचे हमें उस Topic से रिलेटेड कीवर्ड और टॉपिक्स गूगल खुद Suggest करता है। गूगल उन्हीं कीवर्ड को ज्यादा Related Searches में दिखाता है। जिसके बारे में सबसे ज्यादा डिमांड है।

Keyword.io

Keyword.io free keyword research tool

Keyword Tool.io यह भी एक हिंदी कीवर्ड रिसर्च फ्री टूल है। अगर आप इस टूल में और ज्यादा बेहतर Features का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए कुछ चार्जेस देने पड़ेंगे। इसके बाद आपको चुने हुए कीवर्ड्स का कंपटीशन,सर्च वॉल्यूम और Keyword CPC के बारे में Keyword Tool.io के द्वारा पता चल जाएगा।

Ahref Free Keyword Gernator Tool

Ahref free keyword research tool

Ahref के द्वारा Free Keyword Gernator Tool दिया जाता है। हालांकि इसमें आप Hindi Keyword Research नहीं कर सकते परंतु मानिए। आपका कीवर्ड डिजिटल मार्केटिंग है। आप इस पर हिंदी में लिखना चाहते हैं। आप Ahref फ्री कीवर्ड जनरेटर टूल में जाकर कंट्री इंडिया चुनकर अपने कीवर्डडिजिटल मार्केटिंगको इंग्लिश में सर्च करें। जिससे आपको पता लग जाएगा कि इंडियन ऑडियंस इस Keyword पर दिन में कितनी ज्यादा बार सर्च कर रही है।

अगर आपके पास Ahref Seo Tool का Subscription है। तो आप Keyword Difficulty,Keyword CPC जैसे बहुत से फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।

Google Trends

Google trends keyword research

गूगल ट्रेंड्स के द्वारा आप 1 दिन का Keyword Data भी सर्च कर सकते हैं। साथ ही यह पूरे विश्व में Trending Topics के बारे में भी जानकारी देता है। गूगल सर्विस होने के कारण आप Google Trends में हर देश की भाषा से जुड़े Keywords को खोज सकते हैं।

साथ ही इसमें यह भी पता लगाया जा सकता है कि आपका कीवर्ड Evergreen Keyword है या नहीं इसके लिए आप पिछले 1 साल का कीवर्ड डाटा गूगल ट्रेंड्स Graph में देख सकते हैं। आपको इस Keyword tool का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढे

हिंदी ब्लॉग के लिए Keyword Research कैसे करें?

न्यू ब्लॉग की बेसिक सेटिंग कैसे करें?

Conclusion ( निष्कर्ष ) –

ऊपर दिए गए सभी Keyword Tools में आप Hindi Keywords के बारे में जानकारी ले सकते हैं। सभी Tools हमारे मित्रों और मेरे द्वारा अच्छे से जाँचे गए हैं। आप बिना किसी समस्या से इनका प्रयोग कर सकते हैं। अपने Blog को हमेशा Updated रखें। Fresh Content डालते रहिए। जिससे आपका User आपकी साइट पर दोबारा Visit करें। अच्छे से हर Keyword को चुने Research करें। अपने ब्लॉग को रैंक करवाएं।

अगर आपको हमारी पोस्ट Hindi Keyword Research के लिए बेस्ट फ्री टूल्स से अच्छी जानकारी प्राप्त हुई।तो इसे अपने दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं नीचे कमेंट में अपने राय अवश्य दें।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

Leave a Comment