अपने ब्लॉग के लिए Perfect Domain Name कैसे चुनें?

नमस्कार दोस्तों, आज के हमारे इस लेख का विषय अपने ब्लॉग के लिए Perfect Domain Name कैसे चुनें? से संबंधित है। जिसमें हम जानेंगे की किन ज़रूरी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने ब्लॉग या फिर बिज़नेस के लिए एक परफ़ेक्ट डोमेन नेम चुन सकते है।

जैसा कि हम जानते है कि आज के समय में Domain Name चुनना ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ इसे ब्लॉग एड्रेस के लिए उपयोग किया जायें। बल्कि ब्लॉग के नेम से भी अलग Domain Industry है। जहां सिर्फ़ एक Best Domain name के सहारे कई Brand खड़े कर सकते है।

बता दें कि Domain Name काफ़ी ऊँची क़ीमतो पर भी बेचें जाते है। इसीलिए बहुत से बिज़नेस के लिए उनके बिज़नेस के हिसाब डोमेन नेम ख़रीदना ज़रूरी है। जिससे अगर उन्हें अपने बिज़नेस से मिलता-जुलता Name नहीं मिलता। तो उन्हें सिर्फ़ एक Domain के लिए करोड़ो रुपए देने पढ़ सकते है।

बता दें कि वर्ष 2022 के अंत तक पूरे विश्व भर में 349.9 मिलियन डोमेन रजिस्टर्ड किए जा चुके है। और यह आँकड़े हर वर्ष बढ़ रहे है।

जिसका मुख्य कारण अधिक जनसंख्या वाले देशों में बिज़नेस के प्रति लोगों में बढ़ती रुचि और हर बिज़नेस को इंटरनेट पर लाने के लिए के लिए Domain Name की ज़रूरत तो पड़ती ही हैं।

इसीलिए चाहे ब्लॉगिंग बिज़नेस हो या फिर दूसरा कोई नया बिज़नेस इन्हें इंटरनेट पर लाना है तो Unique Domain Name को ढूँढना और ज़रूरी बातों को ध्यान में रखकर उसका चयन करना बेहद ज़रूरी है। आगे इस लेख में Perfect Domain Name कैसे चुनें? से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आपको बतायेंगे।

परंतु इससे पहले आइए Domain Name से जुड़े ज़रूरी रोचक तथ्य (Facts) के बारे में जानते है:

  1. वर्ष 1995 तक डोमेन नेम फ्री में उपलब्ध थे।
  2. वर्ष 2015 में ऑटोमोटिव एंड एनर्जी कंपनी Tesla.Com डोमेन 11 मिलियन डॉलर में Elon Musk के द्वारा ख़रीदा गया।
  3. वर्ष 1985 में Symbolics.com विश्व का पहला रजिस्टर्ड डोमेन था।
  4. .Com विश्व में सबसे लोकप्रिय Domain Extension है।
  5. वर्ष 2022 के आँकड़ो के मुताबिक़ Google, Youtube और Facebook पर सबसे ज़्यादा लोगो ने विजिट किया।

तो चलिए अब जानते है कैसे आप अपने ब्लॉग के लिए Perfect Domain Name कैसे चुन सकते है? इसके अलावा Best Domain Name चुनते वक्त कौन सी ग़लतियाँ हमे नहीं करनी है। और 5+ Domain Name Generator Tools के बारे में भी जानकारी देंगे।

इस लेख को अंत तक पढ़े ताकि आपसे Domain Name चुनने से जुड़ी कोई जानकारी ना छूँटे।

Domain Name क्या होता है?

कंप्यूटर भाषा में, इंटरनेट पर किसी वेबसाइट पर विजिट करने के लिये हम अपने वेब ब्राउज़र में उस वेबसाइट का नाम भरते है। जिसे Domain Name कहते है। हर एक वेबसाइट का अपना एक यूनिक डोमेन नेम होता है। जो हर वेबसाइट को इंटरनेट पर अलग पहचान देता है। उदाहरण: Yoabby.com

डोमेन नेम वेबसाइट एड्रेस को प्रदर्शित करता है। जैसा कि आप जानते है की Web Browser पर किसी वेबसाइट का URL डालने पर वेबसाइट खुलती है। आइए समझते है एक Website URL में डोमेन नेम कहाँ होता है और Extentions क्या होता है। उदाहरण के लिए हम अपने ब्लॉग का URL लेते है। जो इस प्रकार है: https://www.yoabby.com

  • Https: Hyper Text Transfer Protocol
  • Www: World Wide Web
  • Yoabby: Domain Name
  • .Com: Domain Extension

ठीक इसी तरह हर वेबसाइट का अपना यूनिक नेम होता है। जो इंटरनेट पर बिज़नेस सभी को अपनी अलग पहचान देता है। जिसे डोमेन नेम या फिर Website Address कहा जाता है। इसीलिए इसे समय लेकर ध्यान से चयन करना चाहिए।

अपने ब्लॉग के लिए Perfect Domain Name कैसे चुनें?

अक्सर नये ब्लॉगर्स अपना नया ब्लॉग बनाते वक़्त जल्दबाज़ी में अपने ब्लॉग जा नाम यानि डोमेन नेम रजिस्टर कर लेते है। यही उनकी सबसे बड़ी गलती है। दरअसल अपने ब्लॉग का नाम अपने पाठकों के आधार पर रखना चाहिए ऐसा नाम जो बोलने में आसानी हो।

ऑडियंस आपके ब्लॉग को याद रख पाएँ। अपने नये ब्लॉग के लिए Best Domain Name चुनने के लिए हमने कुछ ज़रूरी ऐसे पॉइंट बताये है। जो आपके डोमेन नेम चुनने के तरीक़े को आसान और प्रभावशाली बना देंगे। नीचे बताये गये ज़रूरी टिप्स को Best Domain Name चुनते वक्त ज़रूर अप्लाई करें।

मेरा नाम Abhishek है। इस ब्लॉग का संस्थापक और लेखक हूं। मै Yoabby.com पर सभी आर्टिकल को हिंदी भाषा में लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत पहले से ही शौक था। ब्लॉगिंग के द्वारा मैं अपने शौक को भी पूरा कर रहा हूं। और साथ ही YoAbby.com पर आए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में हिंदी भाषा में आर्टिकल उपलब्ध करवा रहा हूं।

Leave a Comment